Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»Twisha Sharma Case: पूर्व जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, 6 घंटे पूछताछ के बाद CBI की बड़ी कार्रवाई
जुर्म

Twisha Sharma Case: पूर्व जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, 6 घंटे पूछताछ के बाद CBI की बड़ी कार्रवाई

“भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को करीब छह घंटे से अधिक समय तक चली लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम ने यह कदम उठाया.”

D
Deepak KumarEditorial Desk
Published May 28, 2026 · 12:50 PM· 3 min read
Twisha Sharma Case: पूर्व जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, 6 घंटे पूछताछ के बाद CBI की बड़ी कार्रवाई

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को करीब छह घंटे से अधिक समय तक चली लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम ने यह कदम उठाया. गिरफ्तारी के बाद गिरिबाला सिंह को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा. बताया जा रहा है कि सीबीआई अब उन्हें रिमांड पर लेकर मामले में और गहराई से पूछताछ कर सकती है. इस केस में कई तकनीकी और परिस्थितिजन्य सवाल लगातार उठ रहे हैं, जिनकी जांच अब केंद्रीय एजेंसी अपने स्तर पर कर रही है. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी, जिसके बाद सीबीआई की कार्रवाई तेज हो गई.

सुबह से चल रही थी पूछताछ

यह भी पढ़ें:भारत-चीन के बीच 6 साल बाद फिर शुरू होगी सीधी फ्लाइट, मोदी- जिनपिंग मुलाकात से पहले बड़ा कदम

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे सीबीआई की टीम गिरिबाला सिंह के घर पहुंची थी. इसके बाद लगातार उनसे पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान गिरिबाला सिंह ने अपनी खराब तबीयत का हवाला भी दिया. उनके वकीलों ने डॉक्टरों के मेडिकल दस्तावेज और पर्चे भी जांच अधिकारियों को सौंपे. हालांकि सीबीआई ने पूछताछ जारी रखी और देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान गिरिबाला सिंह के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई थी. सीबीआई अधिकारियों के साथ-साथ एसआईटी और तकनीकी टीम भी मौके पर मौजूद थी. बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने घर के अंदर का डिजिटल नक्शा भी तैयार किया और कई इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए.

सम्बंधित ख़बरें

IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत
आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत
हनुमान जी की कृपा से बदली किस्मत? ‘हनुमान अंश’ के शोभिनव सत्य की कहानी
हनुमान जी की कृपा से बदली किस्मत? ‘हनुमान अंश’ के शोभिनव सत्य की कहानी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

समर्थ सिंह को भी साथ लेकर पहुंची थी CBI

सूत्रों के अनुसार सीबीआई की टीम पूछताछ से पहले समर्थ सिंह को भी साथ लेकर गिरिबाला सिंह के घर पहुंची थी. दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई. अधिकारियों ने ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े कई अहम सवाल पूछे. माना जा रहा है कि इस पूछताछ से जांच एजेंसी को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. ट्विशा शर्मा की मौत को लेकर सबसे बड़ा सवाल उसकी मौत के समय को लेकर उठ रहा है. पुलिस डायरी में दर्ज समय और सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाले समय में अंतर बताया जा रहा है. इसी वजह से सीबीआई तकनीकी साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है. एसआईटी अपनी जांच रिपोर्ट पहले ही सीबीआई को सौंप चुकी है.

भोपाल में बनेगा CBI कैंप ऑफिस

यह भी पढ़ें:पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई भोपाल में अस्थायी कैंप ऑफिस भी बनाने जा रही है. इसके लिए सीबीआई ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर जगह की मांग की है. इस कार्यालय में केस से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जाएंगे. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत को रद्द कर दिया था. कोर्ट के इस फैसले के बाद ही सीबीआई ने कार्रवाई तेज की और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

22 views3 min read
#Twisha Sharma
#Giribala Singh
#Twisha Sharma Murder Case

RELATED POSTS

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद फिर शुरू होगी सीधी फ्लाइट, मोदी- जिनपिंग मुलाकात से पहले बड़ा कदम

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद फिर शुरू होगी सीधी फ्लाइट, मोदी- जिनपिंग मुलाकात से पहले बड़ा कदम

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट

IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट

Special
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner