छठ घाटों पर पहुंचीं डिप्टी मेयर टिप चटर्जी, व्रतियों को दीं शुभकामनाएं
छठ महापर्व पर देवघर की डिप्टी मेयर टिप चटर्जी ने कुंजिसार घाट पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर शहरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण भी किया.

Deoghar:- लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर देवघर नगर निगम की उप महापौर टिप चटर्जी ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का दौरा कर व्रतियों और श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं. सोमवार को छठ महापर्व के अंतिम दिन उन्होंने अपने वार्ड संख्या पांच के कुंजिसार स्थित छठ घाट पर पहुंचकर उदयगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्होंने समस्त देवघरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की. इससे पहले रविवार को भी डिप्टी मेयर ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान वह शिवगंगा, नयाचितकाठ, गांधीनगर, बत्तीसी-छत्तीसी पार्क और बैद्यनाथपुर सहित कई घाटों पर पहुंचीं. उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर साफ-सफाई, रोशनी, सजावट तथा व्रतियों की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने घाटों पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूजा समितियों के प्रयासों की सराहना की.
गांधीनगर छठ घाट का किया उद्घाटन
डिप्टी मेयर टिप चटर्जी ने गांधीनगर छठ घाट का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस मौके पर पूजा समिति की ओर से उनका और उनके पति एवं समाजसेवी भोला सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, अनुशासन और सामाजिक समरसता का प्रतीक है. इस पर्व में व्रतियों की सुविधा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है. पूजा समितियों और स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास से घाटों पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना सराहनीय पहल है. इस दौरान भोला सिंह ने भी श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं. डिप्टी मेयर ने पर्व के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले पूजा समितियों के सदस्यों, नगर निगम कर्मियों और स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार जताया. उन्होंने छठी मैया से सभी परिवारों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंछठ महापर्व आस्था, तपस्या और सामाजिक एकजुटता का देता है संदेश : ध्रुव प्रसाद साह
छठ महापर्व पर महापौर रवि कुमार राउत ने दिया धैर्य और सकारात्मकता का संदेश, उदीयमान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य
रांची के रातू रोड-पिस्का मोरहाबादी में बदले जाएंगे खराब स्लुइस वाल्व, 44 लाख रुपये का टेंडर जारी

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा आस्था का सैलाब, भंडारो घाट पर बनारस की गंगा महाआरती का दिखा अद्भुत नजारा

बाबूलाल मरांडी और झारखंड पुलिस आमने-सामने, एसोसिएशन ने बयान पर जताई कड़ी आपत्ति

डढ़वा नदी घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सूर्य मंडप का पूजन, डीसी-एसपी समेत अधिकारी हुए सम्मानित


