गुजरात के वापी में देवघर के प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का निधन, गांव में पसरा मातम
गुजरात के वापी में काम करने वाले देवघर के टांडपर गांव निवासी प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी के आकस्मिक निधन से गांव में शोक की लहर है. पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.

Deoghar:- गुजरात के वापी में काम करने वाले देवघर जिले के सारवां प्रखंड अंतर्गत टांडपर गांव निवासी प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी के आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर फैल गई. परिवार की आजीविका चलाने के लिए दूसरे प्रदेश में रह रहे तैय्यब के असमय निधन से परिजन और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के नेता बादल पत्रलेख दोंदिया पंचायत पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई और इस कठिन समय में परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी भी ली.
परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा
बादल पत्रलेख ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि परिवार को हरसंभव प्रशासनिक और व्यक्तिगत सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने असमय किसी अपने को खोने के दर्द को बेहद पीड़ादायक बताते हुए कहा कि ऐसे समय में समाज और जनप्रतिनिधियों को पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहना चाहिए.
दूसरे प्रदेश में काम कर रहे थे तैय्यब
तैय्यब अंसारी देवघर जिले के सारवां प्रखंड की दोंदिया पंचायत के टांडपर गांव के रहने वाले थे. परिवार की आजीविका चलाने के लिए वे गुजरात के वापी में रहकर काम कर रहे थे. उनके आकस्मिक निधन की खबर से परिवार के साथ-साथ गांव के लोग भी दुखी हैं. हालांकि, उनके निधन के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
ग्रामीणों ने जताया शोक
तैय्यब के निधन पर दोंदिया पंचायत और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. इस दौरान दोंदिया पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित शरीफ अंसारी, कलीम अंसारी, सागीर अंसारी, मुबारक अंसारी, लालू यादव और जफर अंसारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

