Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा में मीडिया पर बैरिकेड, पत्रकारों का कवरेज बायकॉट, नए नियमों से रिपोर्टिंग पर बड़ा संकट
झारखंड

झारखंड विधानसभा में मीडिया पर बैरिकेड, पत्रकारों का कवरेज बायकॉट, नए नियमों से रिपोर्टिंग पर बड़ा संकट

“झारखंड विधानसभा के नए सुरक्षा नियमों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. जिससे पत्रकारों ने कवरेज का बहिष्कार कर दिया. पत्रकारों का आरोप है कि हर सत्र में नए नियम बनाकर मीडियाकर्मियों को परेशान किया जाता है. विरोध के बाद प्रबंधन ने नरमी दिखाई, लेकिन नियमों पर विवाद बरकरार है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Feb 18, 2026 · 1:06 PM· 3 min read
झारखंड विधानसभा में मीडिया पर बैरिकेड, पत्रकारों का कवरेज बायकॉट, नए नियमों से रिपोर्टिंग पर बड़ा संकट

झारखंड विधानसभा में मीडिया के साथ हो रहा व्यवहार एक बार फिर सवालों के घेरे में है. लोकतंत्र के इस सबसे महत्वपूर्ण संस्थान में पारदर्शिता और जवाबदेही की जगह अगर नियमों की आड़ लेकर पत्रकारों को हाशिये पर धकेला जाएगा, तो यह सिर्फ मीडिया का नहीं बल्कि जनता के अधिकारों का भी अपमान है. बुधवार को विधानसभा सत्र की शुरुआत के साथ जो दृश्य सामने आया, उसने इसी चिंता को और गहरा कर दिया.

जैसे ही मीडियाकर्मी विधानसभा पहुंचे, मुख्य द्वार पर लगे बैरिकेड ने सभी को हैरान कर दिया. पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था कि सीढ़ियों के पास इस तरह से रोक लगा दी जाए. परंपरा यह रही है कि विधायक और मंत्री सीढ़ियों से बाहर आते थे और वहीं पत्रकार उनसे सवाल पूछते थे, बाइट लेते थे. इस प्रक्रिया में थोड़ी बहुत अव्यवस्था जरूर होती थी, लेकिन न तो कभी विधायकों ने और न ही मंत्रियों ने इस पर गंभीर आपत्ति जताई. अब अचानक इसे “अव्यवस्था” बताकर मीडिया को अलग कर देना कई सवाल खड़े करता है.

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

विधानसभा प्रबंधन का तर्क है कि मीडिया को अब सामने बने पोडियम पर ही बाइट लेनी होगी. लेकिन यह तर्क व्यवहारिक नहीं है. सदन में 81 विधायक हैं—क्या सभी पोडियम तक आएंगे? क्या सभी मंत्री मीडिया से बातचीत करेंगे? जाहिर है ऐसा नहीं होगा, और इसका सीधा मतलब है कि कई महत्वपूर्ण आवाजें जनता तक नहीं पहुंच पाएंगी. यानी नियमों के नाम पर कवरेज सीमित करने की कोशिश साफ दिखती है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

इसी मनमानी के खिलाफ बुधवार को मीडियाकर्मियों ने कवरेज का बहिष्कार किया. पूरा दिन विधानसभा के बाहर रहकर उन्होंने न किसी मंत्री से बातचीत की और न ही किसी विधायक का इंटरव्यू लिया. यह विरोध सिर्फ बैरिकेड का नहीं था, बल्कि उस सोच का था जो मीडिया को नियंत्रित करने की कोशिश करती है. पीआरओ द्वारा समझाने की कोशिश की गई, लेकिन पत्रकार अपने रुख पर अड़े रहे. आखिरकार प्रबंधन को नरमी दिखानी पड़ी—यह बताता है कि दबाव पड़ने पर नियम बदले जा सकते हैं, तो फिर पहले ऐसे फैसले क्यों लिए जाते हैं?

मामला सिर्फ बैरिकेड का नहीं है. हर सत्र से पहले पास वितरण को लेकर भी वही पुरानी “पिक एंड चूज” नीति लागू होती है. बड़े अखबारों और चैनलों को आसानी से पास मिल जाता है, लेकिन यूट्यूब चैनल और वेब पोर्टल्स को संदेह की नजर से देखा जाता है. पास देने का आधार कंटेंट की गुणवत्ता या दर्शकों की संख्या नहीं, बल्कि यह होता है कि उस संस्थान का मालिक या संपादक कौन है. यह साफ तौर पर भेदभाव है और मीडिया के नए स्वरूप को नकारने जैसा है.

सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह समस्या नई नहीं है. हर सत्र से पहले नए नियम, नई पाबंदियां और फिर कुछ दिनों बाद सब सामान्य—यह एक पैटर्न बन चुका है. कभी सुरक्षा जांच के नाम पर, कभी पास के नाम पर और अब बैरिकेड के नाम पर मीडियाकर्मियों को अपमानित किया जाता है.

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

लोकतंत्र में मीडिया कोई दुश्मन नहीं होता, बल्कि वह जनता और सत्ता के बीच पुल का काम करता है. अगर इसी पुल को कमजोर किया जाएगा, तो सबसे बड़ा नुकसान जनता का ही होगा. झारखंड विधानसभा प्रबंधन को यह समझना होगा कि नियम बनाना जरूरी है, लेकिन उन नियमों का उद्देश्य पारदर्शिता और सहयोग होना चाहिए, न कि नियंत्रण और भेदभाव.

59 views3 min read
#Jharkhand Assembly
#media restrictions
#journalist protest
#press pass controversy
#media access issue
#assembly barricade row
#press freedom India
#coverage boycott
#legislature media policy
#press committee bias
#media entry rules
#Indian journalism crisis

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner