Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»बिजनेस»Stainless Steel Container: अब कंटेनर में ढोया जाएगा नमक, पहला ट्रायल सफल, रेल मंत्री ने दी जानकारी
बिजनेस

Stainless Steel Container: अब कंटेनर में ढोया जाएगा नमक, पहला ट्रायल सफल, रेल मंत्री ने दी जानकारी

“देश में नमक परिवहन के क्षेत्र में एक बड़ी तकनीकी पहल की गई है. स्टेनलेस स्टील से बने विशेष कंटेनर का पहला सफल परीक्षण पूरा हो गया है. इस उपलब्धि की जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी. ”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Feb 11, 2026 · 11:30 AM· 4 min read
Stainless Steel Container: अब कंटेनर में ढोया जाएगा नमक, पहला ट्रायल सफल, रेल मंत्री ने दी जानकारी

देश में नमक परिवहन के क्षेत्र में एक बड़ी तकनीकी पहल की गई है. स्टेनलेस स्टील से बने विशेष कंटेनर का पहला सफल परीक्षण पूरा हो गया है. इस उपलब्धि की जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी. यह कंटेनर हरियाणा के रेवाड़ी स्थित कंपनी कल्याणी कास्ट टेक लिमिटेड (Kalyani Cast-Tech Ltd) ने विकसित किया है. पायलट प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल की गई SS 304 ग्रेड शीट जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड ने नि:शुल्क उपलब्ध कराई.

अहमदाबाद डिवीजन में हुआ सफल परीक्षण

यह भी पढ़ें:US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

इस कंटेनर का ट्रायल अहमदाबाद डिवीजन के भीमासर–गांधीधाम सेक्शन में किया गया. परीक्षण के दौरान रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और अन्य सदस्य मौजूद रहे, जबकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े. रेल मंत्रालय के अनुसार, यह पहल तकनीकी नवाचार के साथ सुरक्षित, तेज़ और आधुनिक माल परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम है. कंटेनर आधारित यह व्यवस्था पारंपरिक खुले वैगनों की तुलना में अधिक प्रभावी और पर्यावरण के अनुकूल मानी जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका
EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका
1 सितंबर से महंगाई का बड़ा झटका! LPG, CNG-PNG से दूध और कारों तक सब महंगा
1 सितंबर से महंगाई का बड़ा झटका! LPG, CNG-PNG से दूध और कारों तक सब महंगा
Milk Price Hike: दूध के बढ़े दाम से बिगड़ेगा मुंबई का बजट, अब ₹102 लीटर मिलेगा दूध
Milk Price Hike: दूध के बढ़े दाम से बिगड़ेगा मुंबई का बजट, अब ₹102 लीटर मिलेगा दूध
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तूफानी तेजी! 4 दिन में ₹8,400 बढ़ा भाव, चांदी पर लगा ब्रेक
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तूफानी तेजी! 4 दिन में ₹8,400 बढ़ा भाव, चांदी पर लगा ब्रेक
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

लोडिंग में लगते हैं 15 मिनट से भी कम

नमक ढुलाई के लिए तैयार किए गए इस कंटेनर को खास डिजाइन दिया गया है.

  • छत पर साइलो सिस्टम या पोकलेन लोडर से लोडिंग की सुविधा
  • ऊपर 7×4 फीट के दो बड़े ओपनिंग
  • प्रति कंटेनर 15 मिनट से कम समय में लोडिंग
  • 28 पोकलेन बकेट्स से नमक भरा गया

तेज़ लोडिंग से समय की बचत होती है और परिचालन क्षमता बढ़ती है.

यह भी पढ़ें:SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

अनलोडिंग भी सिर्फ 4–5 मिनट में

कंटेनर की अनलोडिंग प्रक्रिया भी बेहद आसान है.

  • हाइड्रॉलिक टिपर ट्रक की मदद से कंटेनर को 45 डिग्री तक झुकाया जाता है
  • साइड डोर से नमक स्वतः बाहर निकल जाता है
  • 4–5 मिनट में पूरा नमक खाली

खास बात यह है कि कंटेनर खाली होने के बाद उसमें कोई अवशेष नहीं बचता, जिससे अतिरिक्त सफाई की जरूरत नहीं पड़ती.

कितना वजन उठाता है यह कंटेनर?

  • खाली वजन: लगभग 3 टन
  • एक बार में क्षमता: 33.5 टन नमक
  • ट्रायल में भरा गया: 35 टन (फिर भी कुछ जगह खाली रही)

इस तकनीक से मैनुअल वैगन क्लीनिंग की जरूरत खत्म हो जाएगी और किसी प्रकार की कोटिंग की आवश्यकता भी नहीं रहेगी. इससे टर्नअराउंड टाइम कम होगा और रेलवे की परिचालन दक्षता बढ़ेगी.

किसने बनाया है यह कंटेनर?

यह कंटेनर कल्याणी कास्ट टेक लिमिटेड, रेवाड़ी (हरियाणा) ने तैयार किया है. कंपनी के सीएमडी नरेश कुमार के अनुसार, ट्रायल में इस्तेमाल कंटेनर के आयाम इस प्रकार हैं:

  • लंबाई: 20 फीट
  • ऊंचाई: 8.5 फीट
  • चौड़ाई: 8.5 फीट

इस तकनीक से नमक की ढुलाई लागत में काफी कमी आएगी और लॉजिस्टिक एफिशिएंसी बढ़ेगी.

जिंदल स्टेनलेस का सहयोग

इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए जिंदल स्टेनलेस ने SS 304 ग्रेड की शीट मुफ्त में उपलब्ध कराई. इससे पहले कंपनी स्टेनलेस स्टील से बने Salt Tipper Trailer का भी सफल परीक्षण कर चुकी है. स्टेनलेस स्टील से बने कंटेनर या ट्रक बॉडी की उम्र लगभग 15 साल तक होती है. जबकि माइल्ड स्टील से बने पारंपरिक वैगनों को नमक ढुलाई के कारण 2-3 ट्रिप के बाद ही वर्कशॉप भेजना पड़ता था.

क्यों है यह प्रोजेक्ट खास?

  • नमक ढुलाई में कम लागत
  • तेज़ लोडिंग और अनलोडिंग
  • कम रखरखाव खर्च
  • ज्यादा टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल
  • रेलवे की ऑपरेशनल एफिशिएंसी में सुधार

यह सफल परीक्षण भविष्य में नमक परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकता है और रेलवे लॉजिस्टिक्स को नई दिशा दे सकता है.

13 views4 min read
#National News
#Salt Transportation
#Salt Container
#Stainless Steel Container

RELATED POSTS

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner