

बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है. चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के साहिल राम को कथित तौर पर उसके मामा ने खेलने के लिए पिस्तौल थमा दी. इसी दौरान गोली चलने से मासूम की मौत हो गई.

चाईबासा के नोवामुंडी स्थित दुर्गा साई टोला में सुखो दास का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक की पत्थर से सिर पर वार कर हत्या की गई. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है.

राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ. यात्रियों से भरी बस करीब 15 फीट गहरे नाले में गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौत और 6 के गंभीर घायल होने की खबर है.
रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के सिंदवारी बाजार में 500 रुपये के 40 से अधिक संदिग्ध नोट मिलने की सूचना है। दुकानदार के संदेह जताने के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच जारी
खलारी के फुलबसिया स्थित गोली टांड़ चेक पोस्ट पर CISF ने जांच के दौरान कागजात नहीं मिलने पर कोयला लदे दो हाइवा जब्त किए। कार्रवाई के बाद विरोध-प्रदर्शन की सूचना मिली। क्षेत्र में जांच अभियान जारी है।

मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में अदालत ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाई है. सौरभ राजपूत की हत्या 4 मार्च 2025 को हुई थी. इस मामले में अभियोजन पक्ष ने मृत्युदंड की मांग की थी, जबकि बचाव पक्ष ने कम सजा देने की अपील की. फैसले के दौरान सौरभ का परिवार अदालत में मौजूद रहा

लोहरदगा के किस्को प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा सातवीं की 13 वर्षीय छात्रा सुनीता कुमारी की मौत हो गई.घटना के बाद परिजनों ने वार्डन और विद्यालय प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं.परिजनों ने छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद उठाए गए कदमों और चिकित्सा सुविधा की जांच की मांग की है.

हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने युवक पर दुष्कर्म और चाकू दिखाकर धमकी देने का आरोप लगाया है. पति के हैदराबाद से लौटने के बाद महिला थाने पहुंची. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक आदिवासी नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एसपी कुमार शिवाशीष ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित CIP में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता ने एक M.Phil छात्र पर पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने कोलकाता में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे जीरो FIR के तहत रांची भेजा गया.

रांची में चेन स्नैचिंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस की फायरिंग में कथित कोढ़ा गैंग का सदस्य रंगीला घायल हो गया, जबकि अमन यादव और कार्तिक यादव को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच सोने की चेन बरामद की हैं.

राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के पास रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

रांची में कथित सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने एक दर्जन से अधिक होटल और बार में छापेमारी की. कोरिंथिया होटल से करीब छह युवतियों और आठ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.