कोयला लोड हाईवा में आगजनी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार और मोबाइल बरामद
रांची के खलारी बड़किटिंग में कोयला लोड हाईवा आगजनी मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया. हथियार, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त कार बरामद, लेवी कनेक्शन की जांच जारी.

Ranchi: खलारी थाना क्षेत्र के बड़किटिंग में कोयला लोड हाईवा में आगजनी की घटना में शामिल चार अपराधकर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त वाहन, मोबाइल फोन और हथियार भी बरामद किए गए हैं. इस मामले में पुलिस ने खलारी थाना कांड संख्या 56/2026 दर्ज कर जांच शुरू की थी.
पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर 2026 को कोयला लोड हाईवा में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था. घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर मामले की जांच तेज की.
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल अपराधकर्मी लेवी की रकम नहीं मिलने के कारण दोबारा घटना को अंजाम देने के इरादे से खलारी की ओर आ रहे हैं. इसके बाद एसआईटी ने इलाके में चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान एक संदिग्ध वैगनआर कार को रोककर जांच की गई और उसमें सवार चार लोगों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने 8 नवंबर को हुई हाईवा आगजनी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है.
गिरफ्तार आरोपी
- अफताब आलम उर्फ टिक्कू
- हसन अंसारी
- कलीम अंसारी
- मो. मौजमील
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में हसन अंसारी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. उसके खिलाफ ओडिशा के स्नेहली थाना में वर्ष 2025 में मामला दर्ज होने की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में पुलिस अन्य संभावित संलिप्त अपराधियों और आगजनी की घटना के पीछे के नेटवर्क की भी जांच कर रही है.
संबंधित ख़बरें
और CRIME ख़बरें
पूर्व CM अर्जुन मुंडा की मां का निधन, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बोकारो स्टील प्लांट में बिजली फॉल्ट, 2 घंटे ठप रही ब्लास्ट फर्नेस की सप्लाई; शहर में अब भी बिजली गुल
बारिश के बाद बदलेगा मौसम, 24 नवंबर से तेजी से गिरेगा पारा; बढ़ेगी ठिठुरन

Luguburu Mahotsav: जय लुगुबाबा के जयघोष से गूंजा लुगु पहाड़, देश-विदेश से उमड़े हजारों श्रद्धालु

गिरिडीह में जैन तीर्थयात्रियों की बस खाई में पलटी, पति-पत्नी समेत 2 की मौत, 12 से अधिक घायल

रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में भीषण हादसा, दो ट्रेलरों की टक्कर में चालक-खलासी की मौत


