बजट के झटके से उबरने की कोशिश में बाजार, उतार-चढ़ाव के बीच चुनिंदा शेयरों में तेजी
केंद्रीय बजट के बाद घरेलू शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है. रविवार को छुट्टी के बावजूद बजट के चलते बाजार खुला था और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण के बाद निवेशकों को जोरदार झटका लगा.



