RIMS को मिला नया नेतृत्व, डॉ. डीके सिन्हा बने नए निदेशक
रांची स्थित रिम्स में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने सर्जरी विभाग के प्राध्यापक डॉ. दीपेन्द्र कुमार सिन्हा (डीके सिन्हा) को संस्थान का नया कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया है।
रांची स्थित रिम्स में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने सर्जरी विभाग के प्राध्यापक डॉ. दीपेन्द्र कुमार सिन्हा (डीके सिन्हा) को संस्थान का नया कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया है।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में जांच के दौरान नए खुलासे सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या से पहले कई बार मुलाकात की थी और वारदात से एक दिन पहले एक कैफे में भी साथ देखे गए थे।
रांची के बर्लिन जनरल हॉस्पिटल में कथित रूप से घुसकर डॉक्टर के साथ मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है. अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर अरगोड़ा थाना में FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
रांची के कांके रोड स्थित राम मंदिर के समीप गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है .
साहिबगंज के बड़हरवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत तीन नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया. तीनों बच्चे अपने परिजनों को बिना बताए घर से निकलकर मजदूरी करने के उद्देश्य से दिल्ली जाने की तैयारी में थे.
साहिबगंज के राजमहल थाना क्षेत्र के जयराम डांगा गांव में पैतृक जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग रुदल यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
रांची-रामगढ़ मुख्य मार्ग एनएच-33 पर ओरमांझी टोल प्लाजा के पास उस समय बड़ा हादसा टल गया जब हजारीबाग से रांची जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चे समय रहते वाहन से बाहर निकल गए, जिससे सभी की जान बच गई।
झारखंड सरकार ने राज्य के 765 हाईस्कूल और मिडिल स्कूलों को +2 विद्यालय में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा स्वीकृत इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में उच्च माध्यमिक शिक्षा की पहुंच को बढ़ाना है.
जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में तेज बुखार और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत सामने आई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें विशेष निगरानी में रखा है।
रांची के धुर्वा स्थित JSCA स्टेडियम में झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले के दौरान भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस घटना में 22 लोग घायल हुए, जिनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।
साहिबगंज में 22 जून से 3 अगस्त 2026 तक विद्यालयों में विशेष आधार अपडेट अभियान चलाया जा रहा है। पहले दिन 14 स्कूलों में शिविर लगाकर 185 विद्यार्थियों के आधार में संशोधन और बायोमेट्रिक अपडेट किए गए।
झारखंड के सोनपोखरी गांव में खेत की जुताई के दौरान संदिग्ध बमनुमा वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों में दहशत।