हुंडरू फॉल में बड़ा हादसा टला, गहरे पानी में फंसे दो पर्यटक बाल-बाल बचे, कई जलप्रपात उफान पर
रांची के हुंडरू फॉल में गहरे पानी में डूब रहे बिहार के आरा निवासी दो पर्यटकों को पर्यटक मित्र ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया. लगातार बारिश के बीच प्रशासन ने हुंडरू समेत अन्य जलप्रपातों में पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है.





