रांची में बड़ी कार्रवाई: भारी संख्या में गोवंश जब्त, 2 संदिग्ध हिरासत में
“रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी संख्या में गोवंश को जब्त किया. मौके से गोवंश का चमड़ा और मांस बरामद होने के साथ दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.”

Ranchi: डोरंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मौके से भारी संख्या में गोवंश को जब्त किया है. कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में गोवंश का चमड़ा और अवैध मांस भी बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मौके से पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त किए गए गोवंश को कहां ले जाया जा रहा था और इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं. फिलहाल पुलिस ने बरामद सामान और गोवंश को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.


