Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»देश-विदेश»पाक सेना को आदिल रजा की धमकी, चीन में बैठे अफसरों के नाम उजागर करने की चेतावनी
देश-विदेश

पाक सेना को आदिल रजा की धमकी, चीन में बैठे अफसरों के नाम उजागर करने की चेतावनी

“पाकिस्तान की सेना के पूर्व अधिकारी आदिल रजा ने पाकिस्तानी सेना को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें मारने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई, तो वे उन पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों के नाम उजागर कर देंगे, जो पिछले दो महीनों से चीन में मौजूद हैं. ”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 15, 2025 · 9:28 AM· 3 min read
पाक सेना को आदिल रजा की धमकी, चीन में बैठे अफसरों के नाम उजागर करने की चेतावनी

पाकिस्तान की सेना के पूर्व अधिकारी आदिल रजा ने पाकिस्तानी सेना को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें मारने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई, तो वे उन पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों के नाम उजागर कर देंगे, जो पिछले दो महीनों से चीन में मौजूद हैं. आदिल रजा ने यह बातें एक वीडियो संदेश के जरिए कही हैं, जिसमें उन्होंने कई सनसनीखेज दावे किए हैं.

आदिल रजा के अनुसार, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने रूस में एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की तकनीक चुराने के लिए अपने एजेंट भेजे थे, लेकिन वे वहां पकड़े गए. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसके पास प्रभावी एयर डिफेंस सिस्टम नहीं हैं और चीन नए एयर डिफेंस सिस्टम देने से इनकार कर रहा है.

यह भी पढ़ें:नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

आदिल रजा ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना की कार्रवाई में पाकिस्तान का 70 प्रतिशत से अधिक एयर डिफेंस नेटवर्क तबाह हो गया था. उस समय पाकिस्तान चीनी एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9B का इस्तेमाल कर रहा था, जो ब्रह्मोस और स्कैल्प मिसाइलों को रोकने में पूरी तरह विफल रहा. भारतीय वायुसेना के ड्रोन हमलों में लाहौर स्थित HQ-9B सिस्टम के रडार को भी नष्ट कर दिया गया था. इसके बाद से पाकिस्तान लगातार चीन से एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की कोशिश कर रहा है, लेकिन चीन इस मांग को स्वीकार नहीं कर रहा.

सम्बंधित ख़बरें

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल
अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल
जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा! दर्शन के बीच मची भगदड़
जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा! दर्शन के बीच मची भगदड़
Operation Amistad: भूकंप से तबाह Venezuela की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम
Operation Amistad: भूकंप से तबाह Venezuela की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम
मोदी सरकार में बड़ा बदलाव: केंद्रीय मंत्री पद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
मोदी सरकार में बड़ा बदलाव: केंद्रीय मंत्री पद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

पुतिन और शहबाज शरीफ की मुलाकात पर दावा

आदिल रजा ने दावा किया कि पाकिस्तान के कुछ अधिकारी केवल दो सप्ताह के लिए चीन गए थे, लेकिन वे पिछले दो महीनों से वहीं रुके हुए हैं. इसके बावजूद चीन पाकिस्तान को एयर डिफेंस सिस्टम देने को तैयार नहीं है. उन्होंने पाकिस्तानी सेना को चेतावनी दी कि यदि उन्हें निशाना बनाया गया, तो वे चीन में मौजूद उस पूरी टीम के अधिकारियों के नाम सार्वजनिक कर देंगे.

आदिल रजा का कहना है कि पाकिस्तान के पास एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने के लिए पर्याप्त धन नहीं है. साथ ही, चीनी एयर डिफेंस सिस्टम में कई रूसी पुर्जों का इस्तेमाल होता है, इसी वजह से चीन पाकिस्तान को यह सिस्टम देने से बच रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण आईएसआई ने एस-400 तकनीक हासिल करने के लिए अपने एजेंट रूस भेजे थे, जहां वे पकड़े गए.

यह भी पढ़ें:वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

आदिल रजा ने यह भी दावा किया कि इसी मामले की वजह से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को लंबे समय तक इंतजार करवाया और बाद में उनसे मिलने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि एर्दोगन और पुतिन की बैठक के दौरान शहबाज शरीफ जबरन बीच में पहुंचे और सफाई देने की कोशिश करते नजर आए.

इसके अलावा, आदिल रजा ने पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमानों की मरम्मत को लेकर मिलने वाले अमेरिकी फंड पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस फंडिंग को बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि यह समझौता वर्ष 2022 में बाइडेन प्रशासन के दौरान ही हो चुका था. साथ ही उन्होंने दावा किया कि एफ-16 विमानों में जो अमेरिकी सिस्टम लगाया जा रहा है, वह सर्विलांस के लिए है, ताकि अमेरिका हर समय पाकिस्तानी एफ-16 की गतिविधियों पर नजर रख सके.

2 views3 min read
#National news. Breaking news
#Russia Pak news
#Adil Raza

RELATED POSTS

नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner