Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»चंद्रनाथ मर्डर केस की जांच अब CBI के हाथ, रांची-धनबाद समेत दिल्ली, पटना और लखनऊ की टीम भी शामिल
जुर्म

चंद्रनाथ मर्डर केस की जांच अब CBI के हाथ, रांची-धनबाद समेत दिल्ली, पटना और लखनऊ की टीम भी शामिल

“चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी. रांची, धनबाद, दिल्ली, पटना और लखनऊ के अधिकारियों को शामिल कर विशेष SIT बनाई गई है. मामले में विदेशी कनेक्शन और प्रोफेशनल शूटर्स की भूमिका की जांच तेज हो गई है. ”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 12, 2026 · 7:00 AM· 4 min read
चंद्रनाथ मर्डर केस की जांच अब CBI के हाथ, रांची-धनबाद समेत दिल्ली, पटना और लखनऊ की टीम भी शामिल

पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी. इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में रांची और धनबाद के अधिकारियों को भी विशेष जांच दल (SIT) में शामिल किया गया है. इसके अलावा दिल्ली, पटना और लखनऊ से भी अधिकारियों को टीम में जगह दी गई है. बीजेपी नेता और बंगाल के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद मामला लगातार राजनीतिक रंग लेता गया. अब जांच में विदेशी कनेक्शन और प्रोफेशनल शूटरों की भूमिका सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने केस CBI को सौंप दिया है. झारखंड के रांची और धनबाद से अधिकारियों की एंट्री को लेकर यहां के सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है.

रांची-धनबाद के अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें:पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक, संगठित अपराध और इंटरस्टेट नेटवर्क की जांच में इन अधिकारियों का अनुभव महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कोलकाता जोन के संयुक्त निदेशक पूरी जांच की निगरानी करेंगे, जबकि डीआईजी रैंक के अधिकारी पंकज कुमार सिंह को ऑपरेशन की कमान दी गई है. झारखंड के अधिकारियों की भूमिका इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि जांच एजेंसियों को आशंका है कि शूटर्स और हथियार सप्लाई नेटवर्क का कनेक्शन कई राज्यों तक फैला हुआ हो सकता है. रांची और धनबाद पहले भी कई हाई-प्रोफाइल अपराध और अवैध हथियार नेटवर्क की जांच में अहम भूमिका निभा चुके हैं.

सम्बंधित ख़बरें

आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत
आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत
साहिबगंज में साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, 50 हजार पोस्टर से जागरूकता; 5000 खातों तक पहुंची ठगी की रकम
साहिबगंज में साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, 50 हजार पोस्टर से जागरूकता; 5000 खातों तक पहुंची ठगी की रकम
हजारीबाग में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी घायल; दो गिरफ्तार
हजारीबाग में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी घायल; दो गिरफ्तार
रांची में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रांची में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

हत्या में प्रोफेशनल शूटर्स और विदेशी कनेक्शन का शक

CBI को सौंपी गई अधिसूचना में हत्या के पीछे विदेशी कनेक्शन की आशंका का जिक्र किया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात को बेहद प्रोफेशनल तरीके से अंजाम दिया गया. पुलिस के अनुसार, हत्या में दो बाइक और एक कार का इस्तेमाल किया गया था. कुल 8 से 9 लोग पूरे ऑपरेशन में शामिल थे. जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस्तेमाल की गई दो बंदूकों में से एक की कीमत 10 लाख टका से अधिक बताई जा रही है. रेकी, हथियार, वाहन और अन्य इंतजामों पर करीब एक करोड़ टका तक खर्च किए जाने की जानकारी सामने आई है. इससे यह आशंका और मजबूत हुई है कि हत्या किसी बड़े नेटवर्क के इशारे पर कराई गई.

बिहार और यूपी से तीन शार्प शूटर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें:कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन

इस मामले में अब तक बिहार और उत्तर प्रदेश से तीन संदिग्ध शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है, हालांकि अभी तक किसी ने भी सीधे तौर पर हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार नहीं की है. सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से एक राज सिंह फिलहाल चुप्पी साधे हुए है, जबकि बाकी दोनों मानसिक दबाव में बताए जा रहे हैं. चंद्रनाथ रथ की 6 मई को मध्यमग्राम इलाके में बेहद करीब से गोली मारकर हत्या की गई थी. उन्हें सीने, पेट और हाथ में चार गोलियां मारी गई थीं. घटना के बाद बंगाल की राजनीति गरमा गई थी और विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए थे.

CID से अब CBI को सौंपे जाएंगे सभी दस्तावेज

अब तक इस मामले की जांच मध्यग्राम थाना पुलिस और पश्चिम बंगाल CID कर रही थी. लेकिन केस की गंभीरता और बहुराज्यीय कनेक्शन को देखते हुए सभी दस्तावेज जल्द ही CBI को सौंपे जाएंगे. जरूरत पड़ने पर SIT में और अधिकारियों को भी जोड़ा जा सकता है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस केस की जांच अब सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं रहने वाली. रांची, धनबाद, पटना और लखनऊ की एजेंसियों की सक्रिय भागीदारी से यह जांच राष्ट्रीय स्तर के संगठित अपराध नेटवर्क तक पहुंच सकती है.

12 views4 min read
#Chandranath Rath Murder Case
#CBI Investigation
#Ranchi CBI Team
#Dhanbad Officers
#Suvendu Adhikari PA Murder
#Bengal Crime News
#CBI SIT
#Sharp Shooters Arrested
#West Bengal Murder Case
#Chandranath Rath News

RELATED POSTS

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन

कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन

आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत

आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner