Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»देश-विदेश»ISRO ने रचा अंतरिक्ष इतिहास, ‘बाहुबली’ रॉकेट से BlueBird-6 का सफल प्रक्षेपण
देश-विदेश

ISRO ने रचा अंतरिक्ष इतिहास, ‘बाहुबली’ रॉकेट से BlueBird-6 का सफल प्रक्षेपण

“भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक बार फिर अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है. भारत के सबसे शक्तिशाली प्रक्षेपण यान LVM3, जिसे ‘बाहुबली’ के नाम से जाना जाता है,”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 24, 2025 · 6:23 AM· 3 min read
ISRO ने रचा अंतरिक्ष इतिहास, ‘बाहुबली’ रॉकेट से BlueBird-6 का सफल प्रक्षेपण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक बार फिर अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है. भारत के सबसे शक्तिशाली प्रक्षेपण यान LVM3, जिसे ‘बाहुबली’ के नाम से जाना जाता है, ने अमेरिकी कंपनी AST SpaceMobile के नेक्स्ट-जेनरेशन कम्युनिकेशन सैटेलाइट BlueBird-6 को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया. यह अब तक किसी भारतीय लॉन्च व्हीकल द्वारा उठाया गया सबसे भारी सैटेलाइट है.

ISRO के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन ने बताया कि करीब 6100 किलोग्राम वजनी BlueBird-6 भारत के अंतरिक्ष इतिहास में सबसे भारी सैटेलाइट लॉन्च है, जो LVM3 की बढ़ती तकनीकी क्षमता को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें:नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

सम्बंधित ख़बरें

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल
अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल
जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा! दर्शन के बीच मची भगदड़
जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा! दर्शन के बीच मची भगदड़
Operation Amistad: भूकंप से तबाह Venezuela की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम
Operation Amistad: भूकंप से तबाह Venezuela की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम
मोदी सरकार में बड़ा बदलाव: केंद्रीय मंत्री पद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
मोदी सरकार में बड़ा बदलाव: केंद्रीय मंत्री पद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

इस मिशन की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री ने लिखा कि LVM3-M6 मिशन की सफलता के साथ भारत ने धरती से अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट लॉन्च किया है, जो देश के लिए गर्व का क्षण है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि भारत की भारी सैटेलाइट लॉन्च करने की क्षमता को और मजबूत करती है तथा वैश्विक व्यावसायिक लॉन्च बाजार में भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है. उन्होंने इसे ‘आत्मनिर्भर भारत’ के प्रयासों का भी प्रमाण बताया.

क्यों खास है ‘बाहुबली’ LVM3

यह भी पढ़ें:वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

43.5 मीटर ऊंचा और लगभग 640 टन वजनी LVM3 तीन-चरणीय रॉकेट है. यह जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में 4200 किलोग्राम तक का पेलोड ले जाने में सक्षम है, जबकि लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में इससे भी अधिक भार उठाने की क्षमता रखता है. इसकी शक्ति, क्षमता और प्रदर्शन के कारण ही इसे ‘बाहुबली’ कहा जाता है.

अब तक LVM3 ने 7 मिशनों में 100 प्रतिशत सफलता हासिल की है. इसी रॉकेट ने वर्ष 2023 में चंद्रयान-3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक पहुंचाया था. मौजूदा मिशन LVM3 की आठवीं उड़ान और तीसरा व्यावसायिक (कमर्शियल) मिशन है.

BlueBird-6 की खासियत

BlueBird-6 को तकनीक की दुनिया में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. इसमें 2200 वर्ग मीटर का विशाल phased-array एंटीना लगा है, जो लो अर्थ ऑर्बिट में तैनात होने वाला अब तक का सबसे बड़ा एंटीना है. यह अपने पुराने संस्करणों की तुलना में करीब 10 गुना अधिक डेटा क्षमता प्रदान करता है.

इस सैटेलाइट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सीधे स्मार्टफोन से कनेक्टिविटी उपलब्ध कराता है. Starlink या OneWeb जैसी सेवाओं के विपरीत, इसके लिए किसी विशेष टर्मिनल या ग्राउंड स्टेशन की जरूरत नहीं होगी. यह वास्तविक ‘डायरेक्ट-टू-मोबाइल’ सेवा प्रदान करेगा.

भारत के लिए बड़े अवसर

विशेषज्ञों के अनुसार, यह सफल लॉन्च भारत के लिए मल्टी-बिलियन डॉलर के वैश्विक अंतरिक्ष बाजार में मजबूत उपस्थिति का संकेत है. इसके साथ ही भारत अब SpaceX, Arianespace और Roscosmos जैसी प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसियों की श्रेणी में मजबूती से खड़ा होता दिख रहा है.

यह मिशन भविष्य में आपदा प्रबंधन, दूर-दराज के इलाकों तक इंटरनेट पहुंचाने और मोबाइल कनेक्टिविटी की परिभाषा को पूरी तरह बदलने में अहम भूमिका निभा सकता है.

3 views3 min read
#ISRO
#Bahubali Rocket
#LVM 3
#National News

RELATED POSTS

नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner