Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»झारखंड में ट्रेजरी लूट का सनसनीखेज घोटाला! हजारीबाग में 15.41 करोड़ गायब, तीन पुलिस सिपाही जेल में – सुरक्षा देने वाले ही निकले चोर
जुर्म

झारखंड में ट्रेजरी लूट का सनसनीखेज घोटाला! हजारीबाग में 15.41 करोड़ गायब, तीन पुलिस सिपाही जेल में – सुरक्षा देने वाले ही निकले चोर

“हजारीबाग ट्रेजरी से 15.41 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस लेखा शाखा के तीन सिपाहियों ने Temp Pay ID बनाकर फर्जी वेतन बिल पास किए. तीनों आरोपी गिरफ्तार, 21 बैंक खाते फ्रीज. बोकारो घोटाले के बाद झारखंड में दूसरा बड़ा स्कैम, पूरे राज्य में हड़कंप.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Apr 9, 2026 · 6:43 AM· 4 min read
झारखंड में ट्रेजरी लूट का सनसनीखेज घोटाला! हजारीबाग में 15.41 करोड़ गायब, तीन पुलिस सिपाही जेल में – सुरक्षा देने वाले ही निकले चोर

Hazaribag: झारखंड के सरकारी खजाने में एक बार फिर भारी लूट का खुलासा हुआ है. बोकारो ट्रेजरी घोटाले के महज दो दिन बाद हजारीबाग जिला कोषागार से 15.41 करोड़ रुपये (15,41,41,485) की अवैध निकासी का मामला सामने आया है. पुलिस विभाग की लेखा शाखा में तैनात तीन सिपाहियों ने Temp Pay ID बनाकर वेतन-भत्ते के नाम पर फर्जी बिल पास किए और रकम संदिग्ध खातों में ट्रांसफर कर दी. तीनों ने गिरफ्तारी के बाद अपनी संलिप्तता कबूल ली और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने पुष्टि की कि वित्त विभाग के डेटा एनालिसिस से यह घोटाला 8 साल पुराना है. 21 बैंक खाते फ्रीज कर 1.60 करोड़ रुपये जब्त किए गए. बोकारो के बाद यह दूसरा बड़ा स्कैम है, जिसने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है. मुख्य सचिव ने सभी 33 ट्रेजरी की जांच का आदेश दे दिया. क्या यह सिर्फ निचले स्तर का फ्रॉड है या बड़े अधिकारियों की मिलीभगत? सवाल खड़े हो रहे हैं कि खजाने की सुरक्षा में तैनात पुलिस वाले ही लूट कैसे चला रहे थे?

यह भी पढ़ें:पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

शंभु कुमार है मास्टरमाइंड

सम्बंधित ख़बरें

आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत
आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत
साहिबगंज में साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, 50 हजार पोस्टर से जागरूकता; 5000 खातों तक पहुंची ठगी की रकम
साहिबगंज में साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, 50 हजार पोस्टर से जागरूकता; 5000 खातों तक पहुंची ठगी की रकम
हजारीबाग में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी घायल; दो गिरफ्तार
हजारीबाग में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी घायल; दो गिरफ्तार
रांची में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रांची में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

हजारीबाग ट्रेजरी से फर्जी निकासी का मामला 8 अप्रैल को सामने आया. कोषागार पदाधिकारी ने लोहसिंगना थाने में FIR दर्ज कराई (केस नंबर 32/2026). अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच दल ने पाया कि पुलिस लेखा शाखा के सिपाही शंभु कुमार, रजनीश कुमार सिंह और धीरेंद्र कुमार सिंह ने Temp Pay ID बनाकर सेवानिवृत्त या गैर-मौजूद कर्मियों के नाम पर वेतन-भत्ता के फर्जी वाउचर तैयार किए. पूछताछ में तीनों ने जुर्म कबूल लिया. पुलिस ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. शंभु कुमार को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.

करीब 11 साल तक चला खेल

जांच दल ने खुलासा किया कि आरोपी एक ही मोबाइल नंबर पर बिल क्लर्क और निकासी अधिकारी दोनों के OTP आते थे. तय वेतन से ज्यादा राशि निकाली गई. फर्जी दस्तावेजों से रकम अलग-अलग 21 बैंक खातों में भेजी गई. वित्त विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक यह खेल 8 से 11 साल तक चलता रहा. सिस्टम में Temp Pay ID का लूपहोल इस्तेमाल कर लाखों-करोड़ों की लूट आसान हो गई. 1.60 करोड़ रुपये अभी भी फ्रीज खातों में सुरक्षित हैं, लेकिन बाकी रकम कहां गई, इसकी तह तक पहुंचना बाकी है.

यह भी पढ़ें:कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन

झारखंड में हड़कंप – राज्यव्यापी जांच

बोकारो में पहले 4.29 करोड़ का घोटाला पकड़ा गया, जिसमें पुलिस अकाउंटेंट कौशल कुमार पांडे गिरफ्तार हुए. उसके बाद मुख्य सचिव अविनाश कुमार के आदेश पर सभी जिलों की ट्रेजरी जांच शुरू हो गई. हजारीबाग में यह दूसरा बड़ा खुलासा है. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा, “दो जिलों में इतनी बड़ी अनियमितता बर्दाश्त नहीं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कर आगे की कार्रवाई होगी. जरूरत पड़ी तो अन्य एजेंसी से जांच कराई जाएगी.” अब सभी 33 ट्रेजरी और सब-ट्रेजरी की जांच होगी.

क्या और घोटाले छिपे हैं?

प्रशासन ने तुरंत 21 खाते फ्रीज कर दिए और सभी डीडीओ को सख्त चेक एंड बैलेंस के निर्देश जारी किए. लेकिन सवाल यह है कि खजाने की सुरक्षा देने वाली पुलिस की लेखा शाखा में ही इतना बड़ा खेल कैसे चला? क्या यह सिर्फ तीन सिपाहियों का काम था या ऊपर तक सांठगांठ थी? वित्त विभाग अब PL अकाउंट की निकासी पर 15 दिन का नियम सख्ती से लागू कर रहा है. राज्य में सरकारी खजाने की विश्वसनीयता पर सवाल उठ गए हैं. अगर यह सिलसिला जारी रहा तो विकास कार्यों के लिए आवंटित पैसा कहां जाएगा? सरकार को अब सिस्टम पूरी तरह बदलना होगा, वरना ऐसे घोटाले और बढ़ते जाएंगे.

41 views4 min read
#Hazaribagh treasury scam
#Hazaribagh treasury ghotala
#15 crore treasury fraud Jharkhand
#Hazaribagh police constables arrested
#Shambhu Kumar Rajnish Singh Dhirendra Singh
#Temp Pay ID fraud
#Jharkhand treasury scam 2026
#Bokaro Hazaribagh treasury scam
#illegal withdrawal Hazaribagh treasury
#15.41 crore Hazaribagh
#Jharkhand news
#Hazaribagh news
#treasury loot Jharkhand
#police account scam Hazaribagh
#हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला
#हजारीबाग 15 करोड़ घोटाला
#झारखंड ट्रेजरी स्कैम

RELATED POSTS

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन

कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन

आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत

आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner