Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»मोबाइल में रहता था व्यस्त, अब आतंकी साजिश में नाम! साहिबगंज से दिल्ली तक जांच की डोर
जुर्म

मोबाइल में रहता था व्यस्त, अब आतंकी साजिश में नाम! साहिबगंज से दिल्ली तक जांच की डोर

“जामताड़ा पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान 10 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड बरामद किए हैं तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 31, 2026 · 1:10 PM· 4 min read
मोबाइल में रहता था व्यस्त, अब आतंकी साजिश में नाम! साहिबगंज से दिल्ली तक जांच की डोर

रिपोर्ट : अमान

Sahibganj: देश में कथित आतंकी साजिश का बड़ा खुलासा होने के बाद झारखंड के साहिबगंज जिले का नाम भी जांच के दायरे में आने से इलाके में सनसनी फैल गई है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बीच जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के सकरोगढ़ गैस गोदाम मोहल्ला निवासी नीतीश पासवान का नाम सामने आने के बाद स्थानीय लोग हैरान हैं. युवक को दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच पहले ही हिरासत में लेकर दिल्ली ले जा चुकी है. अब जांच एजेंसियों द्वारा देशव्यापी आतंकी नेटवर्क और साजिश का दावा किए जाने के बाद उसके मोहल्ले में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि अब तक जांच एजेंसियों की ओर से नीतीश पासवान की भूमिका को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

24 मई को दिल्ली पुलिस ने साहिबगंज से लिया था हिरासत में

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच में दर्ज कांड संख्या 126/26 की जांच के सिलसिले में पुलिस टीम 24 मई को साहिबगंज पहुंची थी. जिरवाबाड़ी थाना पुलिस के सहयोग से टीम ने सकरोगढ़ स्थित उसके पैतृक आवास से नीतीश पासवान को हिरासत में लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे स्थानीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद दिल्ली पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उसे अपने साथ दिल्ली लेकर चली गई. स्थानीय स्तर पर उस समय गिरफ्तारी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी, लेकिन अब मामले में आतंकी साजिश की जांच जुड़ने के बाद इसकी चर्चा तेज हो गई है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

NIA और दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद बढ़ी चर्चा

हाल ही में NIA और दिल्ली पुलिस की जांच एजेंसियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर दावा किया कि देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े आतंकी हमलों की साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया. एजेंसियों के मुताबिक मामले में कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और अलग-अलग राज्यों में जांच जारी है. इसी जांच के क्रम में साहिबगंज से गिरफ्तार नीतीश पासवान का नाम भी सामने आया है. हालांकि एजेंसियों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि कथित साजिश में उसकी भूमिका क्या थी और उसके खिलाफ कौन-कौन से साक्ष्य मिले हैं. ऐसे में जांच पूरी होने तक कई सवालों के जवाब मिलना बाकी हैं.

मोहल्ले के लोग बोले- शांत स्वभाव का था युवक

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गिरफ्तारी और जांच एजेंसियों के खुलासे के बाद नीतीश पासवान के मोहल्ले में हैरानी का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कभी उसे किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं देखा. सकरोगढ़ गैस गोदाम मोहल्ला निवासी छट्ठू पासवान ने बताया कि वे नीतीश को बचपन से जानते हैं. उनके अनुसार वह सामान्य तौर पर अपने में रहने वाला युवक था और अधिकांश समय मोबाइल फोन पर व्यस्त रहता था. उन्होंने कहा कि संभव है सोशल मीडिया या इंटरनेट के माध्यम से वह किसी गलत संपर्क में आ गया हो, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और यह स्पष्ट हो कि युवक की वास्तविक भूमिका क्या थी.

थाना प्रभारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की

जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि 24 मई को दिल्ली पुलिस की टीम साहिबगंज पहुंची थी. स्थानीय पुलिस के सहयोग से नीतीश पासवान को उसके पैतृक आवास से हिरासत में लिया गया था. उन्होंने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया. फिलहाल मामले की जांच दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के स्तर पर जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी.

6 views4 min read
#जामताड़ा साइबर ठग गिरफ्तार
#जामताड़ा साइबर क्राइम
#बैंक अधिकारी बनकर ठगी
#ओटीपी फ्रॉड
#साइबर फ्रॉड गिरोह
#करमाटांड़ साइबर अपराध
#झारखंड पुलिस कार्रवाई
#ऑनलाइन बैंकिंग ठगी
#फर्जी सिम कार्ड
#साइबर अपराधी गिरफ्तार
#जामताड़ा न्यूज
#झारखंड क्राइम न्यूज.

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner