जंतर-मंतर पर फिर बवाल! फेंकी गई स्याही, 'जय श्रीराम' के लगे नारे
“दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दिपके पर कथित स्याही हमला हुआ। घटना के बाद मौके पर हंगामा मच गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई।”

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान शनिवार को एक और बड़ा हंगामा देखने को मिला. Cockroach Janta Party (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके पर एक महिला ने कथित तौर पर चेहरे पर स्याही फेंक दी. घटना के दौरान महिला ने 'जय श्रीराम' के नारे भी लगाए, जिससे प्रदर्शन स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार महिला ने थप्पड़ मारने की भी कोशिश की.
सुबह सोनम वांगचुक से जुड़ा विवाद, शाम को दिपके पर हमला
यह घटना ऐसे समय हुई है जब इसी प्रदर्शन को लेकर दिनभर तनाव बना रहा. इससे पहले प्रदर्शन स्थल पर सोनम वांगचुक के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और हमले की कोशिश का दावा भी सामने आया था. अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया था कि प्रदर्शन को खत्म करने की साजिश रची जा रही है.
ख़बर अपडेट की जारी हैं...


