Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»3 साल तक सगी बेटी का यौन शोषण करता रहा पिता, वेल्लोर में इलाज के दौरान डॉक्टर के सामने खुला खौफनाक राज
जुर्म

3 साल तक सगी बेटी का यौन शोषण करता रहा पिता, वेल्लोर में इलाज के दौरान डॉक्टर के सामने खुला खौफनाक राज

“पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पिता पर अपनी ही 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ पिछले तीन सालों से यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है. ”

D
Deepak KumarEditorial Desk
Published Jun 1, 2026 · 9:28 AM· 4 min read
3 साल तक सगी बेटी का यौन शोषण करता रहा पिता, वेल्लोर में इलाज के दौरान डॉक्टर के सामने खुला खौफनाक राज

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पिता पर अपनी ही 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ पिछले तीन सालों से यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है. पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस ने आरोपी पिता को झारखंड के दुमका जिले से गिरफ्तार कर लिया है. यह शर्मनाक वाकया तब उजागर हुआ जब मानसिक रूप से अस्वस्थ पीड़िता को इलाज के लिए वेल्लोर ले जाया गया था. वहां डॉक्टरों की काउंसिलिंग के दौरान पीड़िता ने अपने पिता की इस घिनौनी करतूत का खुलासा किया. पीड़िता की मां ने दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना में अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है.

वेल्लोर में इलाज के दौरान डॉक्टर के सामने खुला राज

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

पीड़िता पिछले एक साल से बेहद गंभीर मानसिक तनाव और अवसाद से गुजर रही थी. शुरुआत में परिजनों ने उसका इलाज दुर्गापुर के ही मिशन अस्पताल में करवाया, लेकिन उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. मानसिक प्रताड़ना के चलते नाबालिग इस कदर टूट चुकी थी कि उसने कुछ समय पहले आत्महत्या करने का भी प्रयास किया था. अंततः अप्रैल महीने में माता-पिता उसे बेहतर इलाज के लिए वेल्लोर के एक अस्पताल ले गए. वहां इलाज और काउंसिलिंग के दौरान जब डॉक्टरों ने बच्ची की चिड़चिड़ाहट और अवसाद का कारण जानने की कोशिश की, तो पीड़िता फूट-फूट कर रो पड़ी. उसने डॉक्टरों के सामने पूरी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसका सगा पिता ही पिछले तीन वर्षों से उसका यौन शोषण कर रहा है. डॉक्टरों से यह सच्चाई जानने के बाद मां के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने तुरंत वेल्लोर में ही 'जीरो एफआईआर' दर्ज कराई.

सम्बंधित ख़बरें

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

मां को छोड़ने की धमकी और पिता का खौफनाक दबाव

नाबालिग ने पुलिस और डॉक्टरों को बताया कि वह लंबे समय से इस नरक को झेलने के लिए इसलिए मजबूर थी क्योंकि उसका पिता उस पर लगातार मानसिक दबाव बना रहा था. जब भी पीड़िता ने इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने या अपनी मां को सच बताने की कोशिश की, तो आरोपी पिता उसे डराता-धमकाता था. आरोपी ने बेटी को धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी एक शब्द कहा, तो वह उसकी मां को हमेशा के लिए छोड़कर चला जाएगा और उनका पूरा परिवार बर्बाद हो जाएगा. अपनी मां के भविष्य और घर टूटने के डर से मासूम बच्ची इस खौफनाक दर्द को चुपचाप सहती रही. इसी भारी मानसिक दबाव और आत्मग्लानि के कारण वह गंभीर डिप्रेशन का शिकार हो गई थी, जिसके चलते उसने अपनी जीवनलीला समाप्त करने तक का कदम उठा लिया था.

झारखंड के दुमका से आरोपी पिता की गिरफ्तारी और पुलिसिया कार्रवाई

यह भी पढ़ें:JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

वेल्लोर से लौटने के बाद पीड़िता की मां ने 31 मई को दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना में पति के खिलाफ नामजद लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएनएस की धारा 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत केस दर्ज किया. चूंकि आरोपी एक प्रतिष्ठित निजी टेलीकॉम कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत है और चार महीने पहले ही तबादले के बाद झारखंड के दुमका आया था, इसलिए बंगाल पुलिस ने दुमका नगर थाना पुलिस के सहयोग से टाउन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे दबोच लिया. दुमका नगर थाना प्रभारी अशोक राम ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्गापुर ले गई है. दूसरी ओर, आरोपी पिता ने खुद को बेगुनाह बताते हुए इसे अपनी पत्नी द्वारा रची गई एक साजिश करार दिया है, हालांकि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

29 views4 min read
#Durgapur News
#Dushkarm News
#Crime
#Sexual
#Domestic Voilence

RELATED POSTS

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner