JSCA स्टेडियम में मैच देखने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन सामानों को ले जाने पर प्रतिबंध
JSCA स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से दर्शकों की एंट्री शुरू होगी. हेलमेट, सिक्के, बैग, बोतल और कई अन्य सामान ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा. जानें स्टेडियम के एंट्री नियम और प्रतिबंधित सामानों की पूरी लिस्ट.

Ranchi: रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मुकाबले को लेकर दर्शकों में उत्साह है मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए एंट्री और सुरक्षा से जुड़े कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से दर्शकों का प्रवेश शुरू होगा वहीं, हेलमेट, सिक्के, बैग, बोतलें और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों समेत प्रतिबंधित सामानों को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी ऐसे में मैच देखने जाने से पहले दर्शकों को इन नियमों की जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए.
स्टेडियम में प्रवेश के बाद बाहर निकलने पर नहीं मिलेगी दोबारा एंट्री
JSCA स्टेडियम में मैच देखने जाने वाले दर्शकों के लिए जरूरी सूचना है स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री दोपहर 3 बजे से शुरू होगी. सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम के अंदर कई सामान ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. इनमें हेलमेट, सिक्के, बैग, बाहर का खाना, बोतलें और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं. दर्शकों को स्टेडियम पहुंचने से पहले प्रतिबंधित सामानों की सूची जरूर देख लेनी चाहिए, ताकि प्रवेश के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े स्टेडियम में प्रवेश करने के बाद दर्शकों को बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है. एक बार स्टेडियम से बाहर निकलने के बाद दोबारा प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी इसलिए दर्शकों को अपनी जरूरत की सभी चीजों की व्यवस्था स्टेडियम में प्रवेश करने से पहले ही कर लेनी चाहिए इसके अलावा, बिना टिकट के नवजात शिशु को भी स्टेडियम के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी.
ऑनलाइन टिकट वालों के लिए QR कोड से एंट्री
ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले दर्शकों को टिकट की प्रिंटेड कॉपी लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी वे स्टेडियम के गेट पर अपने मोबाइल में मौजूद टिकट का QR कोड स्कैन कराकर प्रवेश कर सकते हैं हालांकि, दर्शकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने मोबाइल में टिकट और QR कोड पहले से तैयार रखें, ताकि गेट पर प्रवेश के दौरान देरी न हो.
JSCA स्टेडियम में प्रतिबंधित सामानों की पूरी लिस्ट
स्टेडियम के अंदर सुरक्षा कारणों से निम्नलिखित सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी
1. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
- DSLR कैमरा
- वीडियो रिकॉर्डर
- कंप्यूटर और लैपटॉप
- ट्रांजिस्टर
- ईयर प्लग और हेडफोन
2. व्यक्तिगत सामान
- किसी भी प्रकार के सिक्के
- हेलमेट
- थैला, झोला और बैग
3. खाने-पीने की वस्तुएं
- बाहर से लाया गया खाना
- कांच या प्लास्टिक की बोतलें
- टिन और कैन
- धातु के कंटेनर
4. नशीले और ज्वलनशील पदार्थ
- सिगरेट और तंबाकू उत्पाद
- लाइटर
- शराब
- मादक पदार्थ और अवैध नशीले पदार्थ
- पटाखे और आतिशबाजी की सामग्री
5. खतरनाक वस्तुएं
- किसी भी प्रकार के हथियार
- खतरनाक या विषाक्त पदार्थ
6. अन्य प्रतिबंधित सामान
संगीत वाद्ययंत्र
- बिना अनुमति वाले व्यावसायिक लोगो वाले सामान
- प्रायोजकों के अधिकारों का उल्लंघन करने वाले बैनर और झंडे
स्टेडियम जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
दर्शक स्टेडियम पहुंचने से पहले अपना टिकट और मोबाइल QR कोड तैयार रखें हेलमेट, बैग, सिक्के, बोतलें और अन्य प्रतिबंधित सामान साथ लेकर न जाएं साथ ही, प्रवेश करने के बाद दोबारा एंट्री नहीं मिलने के नियम को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं. इन निर्देशों का पालन करने से स्टेडियम के गेट पर अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है और दर्शकों को मैच देखने का बेहतर अनुभव मिलेगा.

