Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राज्य»लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: कूड़े के ढेर से बना विरासत और विकास का प्रतीक
राज्य

लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: कूड़े के ढेर से बना विरासत और विकास का प्रतीक

“करीब 230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इस भव्य स्थल के उद्घाटन समारोह को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई थीं. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 25, 2025 · 10:20 AM· 3 min read
लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: कूड़े के ढेर से बना विरासत और विकास का प्रतीक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया. यह उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल में स्थापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं का अनावरण कर उन्हें पुष्प अर्पित किए.

करीब 230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इस भव्य स्थल के उद्घाटन समारोह को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई थीं. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. सीएम योगी ने इसे विरासत और विकास का नया रूप बताते हुए कहा कि यह स्थल देश को दिशा देने वाले महापुरुषों के विचारों से नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा.

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

राष्ट्र प्रेरणा स्थल की विशेषताएं

सम्बंधित ख़बरें

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

आईआईएम रोड स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में लगभग 98 हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैला एक आधुनिक म्यूजियम ब्लॉक बनाया गया है. म्यूजियम के दूसरे तल पर पांच कोर्ट यार्ड और पांच गैलरी हैं, जबकि वीवीआईपी ग्रीन रूम की भी व्यवस्था की गई है. पहले तल पर सुदर्शन चक्र और भारत माता की भव्य आकृतियां स्थापित की गई हैं.

कूड़े के ढेर से प्रेरणा स्थल तक का सफर

आज जहां राष्ट्र प्रेरणा स्थल खड़ा है, वह इलाका कभी घैला डंपिंग ग्राउंड के नाम से जाना जाता था. यहां कूड़े का विशाल ढेर था, दुर्गंध और गंदगी के कारण लोग इस इलाके में आने से कतराते थे. कचरे की वजह से गोमती नदी प्रदूषित हो रही थी और आसपास की उपजाऊ जमीन भी प्रभावित हो रही थी.

यह भी पढ़ें:JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

नगर निगम की बड़ी पहल

इस समस्या को खत्म करने का जिम्मा नगर निगम ने उठाया. करीब साढ़े छह लाख मीट्रिक टन कूड़े को हटाकर मोहान रोड स्थित शिवरी में शिफ्ट किया गया. यह प्रक्रिया बेहद चुनौतीपूर्ण रही, जिसमें लगभग छह साल का समय और करीब 13 करोड़ रुपये खर्च हुए.

जमीन को फिर से बनाया गया उपजाऊ

लिगेसी वेस्ट के कारण खराब हो चुकी जमीन को सुधारने का काम एक एजेंसी को सौंपा गया. करीब डेढ़ साल की मेहनत के बाद जमीन को दोबारा उपयोग योग्य बनाया गया. इसके बाद 65 एकड़ भूमि को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को सौंपा गया.

तीन साल में बना भव्य स्मारक

एलडीए ने लगभग तीन साल में इस पूरे क्षेत्र को विकसित कर इसे आज के भव्य राष्ट्र प्रेरणा स्थल का रूप दिया. अब यह स्थल न केवल ऐतिहासिक और वैचारिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और शहरी विकास का भी एक महत्वपूर्ण उदाहरण बन गया है.

4 views3 min read
#Yogi Adityanath
#PM Modi
#Lucknow
#Prerna Sthal

RELATED POSTS

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner