Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राज्य»जोरहाट के पास सुखोई-30MKI क्रैश, हादसे में दो IAF पायलटों की जान गई
राज्य

जोरहाट के पास सुखोई-30MKI क्रैश, हादसे में दो IAF पायलटों की जान गई

“भारतीय वायु सेना (IAF) का एक सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान गुरुवार को असम के कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह इलाका जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है. वायु सेना ने गुरुवार देर रात इस हादसे की पुष्टि की. ”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Mar 6, 2026 · 5:50 AM· 3 min read
जोरहाट के पास सुखोई-30MKI क्रैश, हादसे में दो IAF पायलटों की जान गई

भारतीय वायु सेना (IAF) का एक सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान गुरुवार को असम के कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह इलाका जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है. वायु सेना ने गुरुवार देर रात इस हादसे की पुष्टि की. शुरुआती जानकारी में विमान के लापता होने की खबर सामने आई थी. अधिकारियों के अनुसार विमान ने असम के जोरहाट वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ समय बाद उसका रडार से संपर्क टूट गया था. इसके बाद तुरंत सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. बाद में दुर्घटनास्थल का पता चलने के बाद यह पुष्टि हुई कि हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई. भारतीय वायु सेना ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

वायु सेना ने अपने बयान में कहा कि Su-30 विमान दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर का निधन हो गया है. भारतीय वायु सेना ने दोनों अधिकारियों के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा वायु सेना परिवार शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है.

सम्बंधित ख़बरें

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

Su-30MKI एक दो सीटों वाला लंबी दूरी का बहु-भूमिका लड़ाकू विमान है, जिसे रूसी विमान निर्माता सुखोई ने विकसित किया है. भारत में इसका निर्माण लाइसेंस के तहत हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा किया जाता है. भारतीय वायु सेना के बेड़े में 260 से अधिक Su-30MKI विमान शामिल हैं, जो देश की वायु रक्षा क्षमता का अहम हिस्सा माने जाते हैं. हालांकि हाल के वर्षों में इस विमान से जुड़ी कुछ दुर्घटनाओं के बाद इसके रखरखाव और तकनीकी स्थिति को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं. यह विमान 2000 के दशक की शुरुआत में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था और इसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है.

यह पहली बार नहीं है जब सुखोई-30MKI विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. इससे पहले अगस्त 2019 में असम के तेजपुर के पास एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान सुखोई-30MKI विमान धान के खेत में क्रैश हो गया था. उस घटना में दोनों पायलट सुरक्षित रूप से इजेक्ट करने में सफल रहे थे और बाद में उन्हें बचा लिया गया था.

इसके अलावा मई 2015 में भी तेजपुर वायुसेना अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक अन्य सुखोई-30MKI विमान लगभग 36 किलोमीटर दक्षिण में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. उस समय भी दोनों पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकलने में कामयाब रहे थे.

18 views3 min read
#Assam News
#National news
#Indian Air Force
#IAF
#Sukhoi SU 30

RELATED POSTS

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner