Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»पूर्व विधायक गुरुशरण नायक हमला केस में बड़ा खुलासा, NIA जांच में मिसिर बेसरा का नाम सामने आया
जुर्म

पूर्व विधायक गुरुशरण नायक हमला केस में बड़ा खुलासा, NIA जांच में मिसिर बेसरा का नाम सामने आया

“पूर्व विधायक गुरुशरण नायक पर हुए हमले और दो बॉडीगार्ड की हत्या मामले में NIA जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच एजेंसी के अनुसार, इस हमले की साजिश माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा ने रची थी, जबकि छत्तीसगढ़ के माओवादियों की स्पेशल एक्शन टीम ने वारदात को अंजाम दिया था.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 15, 2026 · 4:50 AM· 3 min read
पूर्व विधायक गुरुशरण नायक हमला केस में बड़ा खुलासा, NIA जांच में मिसिर बेसरा का नाम सामने आया

झारखंड में पूर्व विधायक गुरुशरण नायक पर हुए जानलेवा हमले और उनके दो बॉडीगार्ड की हत्या मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच एजेंसी के अनुसार, इस हमले की साजिश माओवादी संगठन के वरिष्ठ नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा ने रची थी. बताया जा रहा है कि इस हमले को अंजाम देने के लिए छत्तीसगढ़ से जुड़े माओवादियों की स्पेशल एक्शन टीम को जिम्मेदारी दी गई थी. मामले की जांच के दौरान एनआईए ने कई आरोपियों और पूर्व माओवादियों से पूछताछ की, जिसमें कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. इस केस में गिरफ्तार और जेल में बंद माओवादियों से मिले इनपुट के बाद जांच एजेंसी ने हमले की पूरी साजिश और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को लेकर कई अहम तथ्य जुटाए हैं. घटना वर्ष 2022 में पश्चिम सिंहभूम जिले में आयोजित एक फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान हुई थी, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी.

एनआईए जांच में सामने आई बड़ी जानकारी

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

एनआईए की जांच में पता चला है कि पूर्व विधायक गुरुशरण नायक पर हमला माओवादी संगठन की एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा था. जांच एजेंसी के अनुसार, इस हमले की योजना माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा ने तैयार की थी.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

बताया गया कि हमले को अंजाम देने के लिए छत्तीसगढ़ से जुड़े माओवादियों की स्पेशल एक्शन टीम को लगाया गया था. उस समय इस दस्ते का नेतृत्व प्लाटून कमांडर अश्विन कर रहा था. जांच में बीजापुर के माओवादी संदीप उर्फ हिड़मा पोडियम का नाम भी सामने आया है.

पूछताछ और गवाही से खुली साजिश की परतें

एनआईए ने चाईबासा जेल में बंद माओवादी संदीप को प्रोडक्शन वारंट पर रांची लाकर पूछताछ की थी. पूछताछ के दौरान एजेंसी को हमले से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिलीं. सूत्रों के अनुसार, हमले में शामिल प्लाटून कमांडर अश्विन ने भी कथित तौर पर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

वहीं पूर्व माओवादी कुलदीप गंझू ने भी इस मामले में एनआईए को महत्वपूर्ण जानकारी दी है. कुलदीप ने दावा किया कि पूरी साजिश मिसिर बेसरा के निर्देश पर रची गई थी और हमले को अश्विन के दस्ते ने अंजाम दिया था.

फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान हुआ था हमला

4 जनवरी 2022 को पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र स्थित झिलरूआ गांव में ग्राम विकास समिति की ओर से फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुरुशरण नायक मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे.

इसी दौरान शाम करीब 5:45 बजे माओवादियों ने हमला कर दिया. हमले में उनके दो बॉडीगार्ड ठाकुर हेंब्रम और शंकर नायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि एक अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गया था. घटना के बाद हमलावर पुलिसकर्मियों के हथियार लेकर फरार हो गए थे. बाद में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई और जून 2022 में एनआईए ने केस अपने हाथ में लेकर जांच शुरू की.

19 views3 min read
#Guru Sharan Nayak Attack
#NIA Investigation
#Misir Besra
#Jharkhand Maoist News
#Goilkera Attack Case
#Naxal News Jharkhand
#Ranchi News
#Maoist Attack
#West Singhbhum News
#NIA Big Disclosure

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner