Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»मनोरंजन»Kumar Sanu ने एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर किया मानहानि मुकदमा
मनोरंजन

Kumar Sanu ने एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर किया मानहानि मुकदमा

“बॉलीवुड के मशहूर गायक कुमार सानू ने अपनी पूर्व पत्नी रीता भट्टाचार्य के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है. सिंगर ने याचिका में 30 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है और साथ ही उन सभी इंटरव्यू को हटाने की अपील की है”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 18, 2025 · 7:08 AM· 3 min read
Kumar Sanu ने एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर किया मानहानि मुकदमा

बॉलीवुड के मशहूर गायक कुमार सानू ने अपनी पूर्व पत्नी रीता भट्टाचार्य के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है. सिंगर ने याचिका में 30 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है और साथ ही उन सभी इंटरव्यू को हटाने की अपील की है, जिनमें रीता भट्टाचार्य द्वारा कथित तौर पर मानहानिकारक बयान दिए गए हैं. इस मामले की सुनवाई 17 दिसंबर 2025 को हुई.

कुमार सानू और रीता भट्टाचार्य का तलाक वर्ष 2001 में अंतिम रूप से हो गया था. दोनों का एक बेटा जान कुमार सानू है, जो रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में नजर आ चुके हैं. यह मानहानि याचिका वरिष्ठ वकील सना रईस खान के माध्यम से दायर की गई है, जो स्वयं ‘बिग बॉस 17’ की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं.

यह भी पढ़ें:हनुमान जी की कृपा से बदली किस्मत? ‘हनुमान अंश’ के शोभिनव सत्य की कहानी

याचिका के अनुसार, रीता भट्टाचार्य ने हाल के महीनों में विभिन्न मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को कई इंटरव्यू दिए, जिनमें उन्होंने कुमार सानू पर गंभीर आरोप लगाए. रीता ने दावा किया कि गर्भावस्था के दौरान कुमार सानू ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, उन्हें भूखा रखा, किचन में बंद किया और दूध व आवश्यक मेडिकल देखभाल तक मुहैया नहीं कराई. इसके अलावा, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उस दौरान कुमार सानू ने उनके खिलाफ अदालती कार्यवाही शुरू की थी.

सम्बंधित ख़बरें

'हम फिर सर्कस के दौर में लौट रहे हैं...' Javed Jaffrey ने बताया क्यों लौट आया मल्टीस्टारर फिल्मों का ट्रेंड
'हम फिर सर्कस के दौर में लौट रहे हैं...' Javed Jaffrey ने बताया क्यों लौट आया मल्टीस्टारर फिल्मों का ट्रेंड
'मैं 2 रातों से सो नहीं पाई...' शिवाजी पार्क में पुलिस वैन के सामने खड़ी Riya Ahir ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
'मैं 2 रातों से सो नहीं पाई...' शिवाजी पार्क में पुलिस वैन के सामने खड़ी Riya Ahir ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
'तुम वो प्रेशर नहीं समझोगे...' Student Protest पर पोस्ट के बाद Rajkummar Rao का जवाब वायरल, 'Modi Hai To Mumkin Hai' गाने पर तोड़ी चुप्पी
'तुम वो प्रेशर नहीं समझोगे...' Student Protest पर पोस्ट के बाद Rajkummar Rao का जवाब वायरल, 'Modi Hai To Mumkin Hai' गाने पर तोड़ी चुप्पी
'जान चली जाए, फिर भी उसकी रक्षा करूंगा' शहनाज गिल पर राघव जुयाल का बयान वायरल, डेटिंग अफवाहों के बीच तोड़ी चुप्पी
'जान चली जाए, फिर भी उसकी रक्षा करूंगा' शहनाज गिल पर राघव जुयाल का बयान वायरल, डेटिंग अफवाहों के बीच तोड़ी चुप्पी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

रीता भट्टाचार्य ने इंटरव्यू में कुमार सानू पर कई अफेयर्स होने के आरोप भी लगाए और यह कहा कि उन्होंने परिवार की जिम्मेदारियों की अनदेखी की. सितंबर 2025 में ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिसके बाद कुमार सानू ने कानूनी कदम उठाने का फैसला किया.

याचिका में यह भी कहा गया है कि ये बयान 9 फरवरी 2001 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में हुई तलाक की कार्यवाही के दौरान दर्ज आपसी सहमति की शर्तों का उल्लंघन हैं. उस समझौते में यह स्पष्ट रूप से तय हुआ था कि भविष्य में कोई भी पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ सार्वजनिक रूप से आरोप नहीं लगाएगा.

मानहानि याचिका में तर्क दिया गया है कि इन बयानों से कुमार सानू की सामाजिक और पेशेवर प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा है और उन्हें गहरी मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी है. याचिका के अनुसार, 27 सितंबर 2025 को रीता भट्टाचार्य और संबंधित मीडिया पोर्टलों को एक कानूनी नोटिस भी भेजा गया था, जिसमें इंटरव्यू हटाने की मांग की गई थी. नोटिस में चेतावनी दी गई थी कि यदि सामग्री नहीं हटाई गई, तो आपराधिक मानहानि की कार्यवाही की जाएगी.

7 views3 min read
#Kumar sanu
#kumar sanu ex wife
#Kumar sanu real Life
#Kumar sanu Life story

RELATED POSTS

हनुमान जी की कृपा से बदली किस्मत? ‘हनुमान अंश’ के शोभिनव सत्य की कहानी

हनुमान जी की कृपा से बदली किस्मत? ‘हनुमान अंश’ के शोभिनव सत्य की कहानी

बिग बी की करोड़ों की प्रॉपर्टी डील! मुंबई में 3 फ्लोर ₹33 लाख महीने पर लीज

बिग बी की करोड़ों की प्रॉपर्टी डील! मुंबई में 3 फ्लोर ₹33 लाख महीने पर लीज

'हम फिर सर्कस के दौर में लौट रहे हैं...' Javed Jaffrey ने बताया क्यों लौट आया मल्टीस्टारर फिल्मों का ट्रेंड

'हम फिर सर्कस के दौर में लौट रहे हैं...' Javed Jaffrey ने बताया क्यों लौट आया मल्टीस्टारर फिल्मों का ट्रेंड

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner