Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»रिम्स मामले में रेरा से रजिस्ट्रार तक सवालों के घेरे में, मरांडी बोले: हेमंत सरकार का भ्रष्ट तंत्र जिम्मेदार
राजनीति

रिम्स मामले में रेरा से रजिस्ट्रार तक सवालों के घेरे में, मरांडी बोले: हेमंत सरकार का भ्रष्ट तंत्र जिम्मेदार

“बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि रिम्स परिसर में अवैध निर्माण के लिए सरकार के संरक्षण में काम कर रहे भ्रष्ट अधिकारी जिम्मेदार हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि सरकारी जमीन पर फ्लैटों की रजिस्ट्री कैसे हो गई और म्यूटेशन इतनी आसानी से कैसे कर दिया गया, जबकि आम आदमी को इसके लिए वर्षों इंतजार करना पड़ता है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Dec 15, 2025 · 12:16 PM· 4 min read
रिम्स मामले में रेरा से रजिस्ट्रार तक सवालों के घेरे में, मरांडी बोले: हेमंत सरकार का भ्रष्ट तंत्र जिम्मेदार

Ranchi: राजधानी के रिम्स परिसर में बने अवैध निर्माण को लेकर झारखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. हाईकोर्ट के आदेश के बाद चल रही तोड़फोड़ की कार्रवाई के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने इस पूरे मामले को राज्य के सरकारी तंत्र में व्याप्त गहरे भ्रष्टाचार का परिणाम बताते हुए सीधे तौर पर सरकार और उसके संरक्षण में काम कर रहे अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है.

“कोर्ट का आदेश स्वागत योग्य, लेकिन जिम्मेदारी तय हो”

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश पर रिम्स परिसर में अवैध रूप से बने भवनों को ध्वस्त किया जाना पूरी तरह न्यायोचित है और इसका स्वागत किया जाना चाहिए. लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सिर्फ इमारतें गिरा देने से सवाल खत्म नहीं होते. असली सवाल यह है कि इस अवैध निर्माण की अनुमति आखिर किसने दी और इसके लिए जिम्मेदार लोग अब तक कार्रवाई से बाहर क्यों हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के भ्रष्ट तंत्र की सजा आम जनता को क्यों भुगतनी पड़ रही है. जिन लोगों ने जीवन भर की कमाई लगाकर फ्लैट खरीदे, वे आज सबसे बड़े पीड़ित बन गए हैं.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

“भ्रष्टाचार नीचे से ऊपर तक फैला”

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि रिम्स परिसर में अवैध निर्माण सिर्फ एक प्रशासनिक चूक नहीं बल्कि सुनियोजित भ्रष्टाचार का उदाहरण है. उन्होंने कहा कि झारखंड में इससे पहले भी सेना की जमीन से जुड़े घोटाले सामने आ चुके हैं, जिनमें आईएएस स्तर के अधिकारी जेल तक गए हैं. ऐसे में यह मानना मुश्किल नहीं है कि इस मामले में भी भ्रष्टाचार के तार नीचे से ऊपर तक जुड़े हुए हैं.

रजिस्ट्री और म्यूटेशन पर उठे गंभीर सवाल

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाया कि यदि रिम्स की जमीन सरकारी थी, तो उस पर बने फ्लैटों की रजिस्ट्री कैसे कर दी गई. रजिस्ट्रार की पहली जिम्मेदारी होती है कि वह यह सुनिश्चित करे कि जिस जमीन की रजिस्ट्री हो रही है, वह वैध है. इसके बावजूद रजिस्ट्री होना यह दर्शाता है कि नियमों की खुली अनदेखी की गई. उन्होंने यह भी कहा कि रजिस्ट्री के बाद म्यूटेशन का इतनी आसानी से हो जाना भी संदेह पैदा करता है. आम आदमी वर्षों तक म्यूटेशन के लिए दफ्तरों के चक्कर काटता है, लेकिन इस मामले में प्रक्रिया असाधारण रूप से तेज रही.

नगर निगम और रेरा की भूमिका पर सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने रांची नगर निगम की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब उच्च न्यायालय के आदेश के कारण वर्षों तक नगर निगम में नक्शा पास करने की प्रक्रिया लगभग ठप रही, तब रिम्स की जमीन पर फ्लैटों का नक्शा आखिर कैसे स्वीकृत हो गया. उन्होंने यह भी कहा कि रेरा झारखंड ने अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफलता दिखाई. यदि रेरा समय रहते सतर्कता बरतता, तो आम लोगों को आज इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता.

निर्दोष फ्लैट खरीदारों के लिए सरकार से बड़ी मांग

बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार से मांग की कि इस पूरे प्रकरण में शामिल रजिस्ट्रार, अंचल अधिकारी, रांची नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी और रेरा के अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो. उन्होंने यह भी कहा कि जिन निर्दोष लोगों ने फ्लैट खरीदे हैं, उन्हें राज्य सरकार तत्काल वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराए. साथ ही, फ्लैट खरीदारों पर जो बैंक लोन का बोझ है, उसकी जिम्मेदारी भी राज्य सरकार को लेनी चाहिए. बाद में यह राशि भ्रष्ट अधिकारियों से वसूली जाए.

“यह मामला सिर्फ इमारतों का नहीं, सिस्टम का है”

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि रिम्स परिसर का यह मामला सिर्फ अवैध निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राज्य के सरकारी तंत्र में जड़ जमा चुके भ्रष्टाचार को उजागर करता है. जब तक जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसे मामले दोहराए जाते रहेंगे और आम जनता ही हर बार सबसे ज्यादा नुकसान उठाएगी.

4 views4 min read
#RIMS अवैध निर्माण
#बाबूलाल मरांडी
#हेमंत सरकार
#झारखंड राजनीति
#रांची नगर निगम
#रेरा झारखंड
#फ्लैट खरीदार
#अवैध निर्माण मामला

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner