Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»असम चुनाव में हेमंत सोरेन का तीखा आरोप: रोंगोनदी-चाबुआ में प्रचार से रोका गया, बोले लोकतंत्र कुचला जा रहा
राजनीति

असम चुनाव में हेमंत सोरेन का तीखा आरोप: रोंगोनदी-चाबुआ में प्रचार से रोका गया, बोले लोकतंत्र कुचला जा रहा

“हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि असम के रोंगोनदी और चाबुआ में उन्हें प्रचार करने से रोका गया. उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Apr 6, 2026 · 1:06 PM· 4 min read
असम चुनाव में हेमंत सोरेन का तीखा आरोप: रोंगोनदी-चाबुआ में प्रचार से रोका गया, बोले लोकतंत्र कुचला जा रहा

असम विधानसभा चुनाव 2026 के ठीक तीन दिन पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि असम की रोंगोनदी और चाबुआ विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा करने और जनता से मिलने नहीं दिया गया. कल उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को भी सभा करने से रोका गया था. इसलिए उन्होंने फोन से सभा में मौजूद असम की जनता को संबोधित किया. हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हवाला देकर उनका प्रचार रोका जा रहा है. उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग बताया. असम के शोषित, वंचित और आदिवासी-चाय बागान श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हेमंत ने 9 अप्रैल को तीर-धनुष पर वोट देने की अपील की. जेएमएम ने असम में 18 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और चाय बेल्ट में तेज प्रचार कर रही है.

रोंगोनदी-चाबुआ में हेमंत सोरेन का प्रचार रोके जाने का आरोप

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

असम की रोंगोनदी और चाबुआ विधानसभा क्षेत्रों में हेमंत सोरेन जनता से मिलने और संबोधित करने जा रहे थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया. हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, “असम की वीर और क्रांतिकारी धरती पर लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की फिर कोशिशें की गई. कल कल्पना जी को सभा करने से रोका गया, आज मुझे असम के रोंगोनदी और चाबुआ विधानसभा के अपने भाई-बहनों से मिलने नहीं दिया गया. क्या सच में विरोधियों को लगता है कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर ऐसे षड्यंत्र से वे तीर-धनुष की ताकत को रोक पाएंगे?”

सम्बंधित ख़बरें

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में
JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

प्रधानमंत्री कार्यक्रम का हवाला देकर प्रचार रोका

हेमंत सोरेन ने स्पष्ट आरोप लगाया कि उनके प्रचार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का बहाना बनाया गया. उन्होंने लिखा, “असम की क्रांतिकारी धरती ने कभी झुकना नहीं सीखा है. प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम बताकर आज मुझे प्रचार के लिए जाने नहीं दिया गया. क्या लोकतंत्र अब कार्यक्रमों की आड़ में बंद किया जाएगा? और यह सब कैसे हो रहा है? संवैधानिक संस्थाओं का खुलेआम दुरुपयोग कर, एजेंसियों को हथियार बनाकर.” उन्होंने कहा कि चाय बागान के लाखों शोषित आदिवासी भाई-बहनों को इतने वर्षों से रोकने की कोशिशें नाकाम रही हैं और आगे भी नाकाम रहेंगी.

कल्पना सोरेन को भी रोका गया

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

कल जेएमएम की स्टार प्रचारक और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को भी असम में सभा करने से रोका गया था. हेमंत सोरेन ने इस घटना को लेकर भी ट्वीट कर कहा कि यह सिलसिला कल से शुरू हो गया है. उन्होंने लिखा, “इतने वर्षों तक तो चाय बागान के मेरे लाखों शोषित, वंचित आदिवासी समाज के भाइयों-बहनों को रोकने की नाकाम कोशिश की है, और कितना रोक पाओगे? इतिहास गवाह है, जब-जब आवाज़ दबाई गई है, वह और बुलंद होकर उभरी है.” जेएमएम ने आधिकारिक ट्वीट में भी इस घटना की निंदा की.

चाय बागान श्रमिकों के हक की लड़ाई

हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट में चाय बागान के आदिवासी श्रमिकों के लंबे समय से चले आ रहे शोषण को उठाया. उन्होंने कहा, “असम का शोषित, वंचित, आदिवासी, दलित और पिछड़ा समाज अब जाग चुका है. चाय बागान में रहने वाले लोग भी अब आगे बढ़कर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. असम के आदिवासी समुदाय को एसटी का अधिकार न देना, कुछ और नहीं बल्कि एक बहुत बड़ा राष्ट्रीय अन्याय है. चाय बागान के श्रमिकों को ₹500 न्यूनतम मजदूरी मिलना उनका हक है, और यह हक हम लेकर रहेंगे.”

एकजुटता का आह्वान

हेमंत सोरेन ने 9 अप्रैल को मतदान का दिन याद दिलाते हुए जनता से एकजुट होने की अपील की. उन्होंने ट्वीट किया, “आगामी 9 अप्रैल के दिन तीर-धनुष पर बटन दबाकर मेरे ये लाखों भाई-बहन अपने संघर्ष का हिसाब लेकर रहेंगे.” उन्होंने आगे कहा, “आप सभी से अपील है कि सब एकजुट हो जाइए, क्योंकि आपकी एकजुटता ही वर्षों से आपका शोषण करने वालों की सबसे बड़ी हार बनेगी. जितना हमें रोकोगे, हम उतनी ही मजबूती से आगे बढ़ेंगे.

23 views4 min read
#Hemant Soren Assam Election
#Assam Election 2026
#Rongonodi Chabua News
#Jharkhand CM News
#Kalpana Soren Assam
#JMM Assam Campaign
#Tea Garden Workers Assam
#Political Controversy Assam
#BJP vs JMM
#Assam Breaking News
#India Politics News
#Tribal Rights Assam
#Election Campaign Issue India

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner