Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»हेमंत सोरेन की असम में एंट्री से कांग्रेस में हलचल, गौरव गोगोई की सीएम हेमंत से मुलाकात
झारखंड

हेमंत सोरेन की असम में एंट्री से कांग्रेस में हलचल, गौरव गोगोई की सीएम हेमंत से मुलाकात

“असम प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के उपनेता Gaurav Gogoi गुरुवार को रांची पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. हालांकि गौरव गोगोई ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे असम चुनाव के लिए संभावित गठबंधन की अहम कड़ी माना जा रहा है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Mar 12, 2026 · 9:18 AM· 3 min read
हेमंत सोरेन की असम में एंट्री से कांग्रेस में हलचल, गौरव गोगोई की सीएम हेमंत से मुलाकात

Ranchi/Guwahati: झारखंड के मुख्यमंत्री और Hemant Soren की असम राजनीति में बढ़ती सक्रियता ने कांग्रेस के भीतर नई हलचल पैदा कर दी है. असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की गंभीरता और हेमंत सोरेन के हालिया दो असम दौरों के बाद कांग्रेस ने भी औपचारिक स्तर पर बातचीत की पहल तेज कर दी है. असम प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के उपनेता Gaurav Gogoi गुरुवार को रांची पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. हालांकि गौरव गोगोई ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे असम चुनाव के लिए संभावित गठबंधन की अहम कड़ी माना जा रहा है.

इस बीच हेमंत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari ने स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन अब केवल झारखंड तक सीमित नेता नहीं हैं. उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विश्व के सबसे बड़े आदिवासी नेताओं में से एक हैं और उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. हम नहीं चाहते कि असम में वही स्थिति बने जो बिहार में देखने को मिली थी. इसलिए हमारी कोशिश है कि झामुमो असम में इंडिया ब्लॉक का हिस्सा बनकर चुनाव लड़े.”

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

गौरव गोगोई के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव Jitendra Singh भी रांची पहुंचे. उन्होंने बताया कि कांग्रेस आलाकमान ने अनुभवी नेता Bandhu Tirkey को असम विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है, जो राज्य के कई इलाकों का दौरा कर वहां की राजनीतिक स्थिति का आकलन कर चुके हैं. आने वाले दिनों में झारखंड कांग्रेस के सहयोग से असम में रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा.

जय भारत पार्टी के साथ गठबंधन की अटकलें

सूत्रों के मुताबिक झारखंड की सत्तारूढ़ क्षेत्रीय पार्टी Jharkhand Mukti Morcha असम में चुनावी मैदान में उतरने के लिए नई रणनीति पर काम कर रही है. झामुमो राज्य में Jai Bharat Party के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ सकती है. अगर ऐसा होता है तो असम की राजनीति में एक नया समीकरण बन सकता है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हेमंत सोरेन की असम में बढ़ती सक्रियता से कांग्रेस की रणनीति पर दबाव बना है. ऐसे में रांची में हुई यह मुलाकात आगामी असम चुनाव के लिए इंडिया ब्लॉक की रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है.

17 views3 min read
#Gaurav Gogoi
#hemant soren
#JMM
#Assam Chunav

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner