Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»1.36 लाख करोड़ का हिसाब तो मोदी को दे चुके हैं हेमंत, फिर बाबूलाल क्यों मांग रहे ब्रेकअप
राजनीति

1.36 लाख करोड़ का हिसाब तो मोदी को दे चुके हैं हेमंत, फिर बाबूलाल क्यों मांग रहे ब्रेकअप

“बाबूलाल मरांडी हेमंत सोरेन से 1.36 लाख करोड़ का ब्रेकअप मांग रहे हैं, जबकि हेमंत सोरेन ने किस मद में कितनी राशि बनती है इसका हिसाब पीएम मोदी को पहले ही हिसाब दे दिया है.”

A
Admin UserEditorial Desk
Published Feb 5, 2025 · 12:54 PM· 5 min read
1.36 लाख करोड़ का हिसाब तो मोदी को दे चुके हैं हेमंत, फिर बाबूलाल क्यों मांग रहे ब्रेकअप

रांची :

1.36 लाख करोड़ की लड़ाई एक बार फिर से तेज हो गई है. 1.36 लाख करोड़ को लेकर केंद्र और झारखंड सरकार के बीच तनातनी बढ़ गई है. केंद्र ने हेमंत सरकार के दावे को खारिज कर उसकी मांग को ठुकरा दिया है, लेकिन हेमंत भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. हेमंत सरकार ने अब 1.36 लाख करोड़ रुपये हासिल करने के लिए आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है. हेमंत सोरेन ने कह दिया है कि जरूरत पड़ी तो बकाया रॉयल्टी के लिए खदानें बंद करवा देंगे. उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगर हम अपनी पर उतर आये तो पूरा देश अंधेरे में डूब जायेगा. उधर बीजेपी का कहना है कि जेएमएम 1.36 लाख करोड़ रुपए पर सिर्फ राजनीति कर रहा है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड की सरकार हर दिन योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विज्ञापन देती रहती है. एक दिन बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपए के बारे में भी विस्तार से जानकारी देते हुए विज्ञापन प्रकाशित करवाये. अगर सरकार आंकड़े जारी कर देगी, तो भाजपा भी उसकी मदद करेगी. 

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

जेएमएम ने संसद में मांगा झारखंड का बकाया

सम्बंधित ख़बरें

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

जेएमएम ने सड़क के सदन तक इस मामले को लेकर लंबी लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है. मुख्यमंत्री ने झारखंड के बीजेपी सांसदों से कई बार अपील की कि वे केंद्र से बकाया राशि दिलवाने के लिए सदन में आवाज उठायें, लेकिन बीजेपी सांसदों ने इस मामले पर कभी भी संसद में कोई सवाल नहीं उठाया. ऐसे में जेएमएम ने अकेले सदन में मोर्चा संभाल लिया. सांसद विजय हांसदा ने केंद्र के पास बकाया कोल रॉयल्टी का भुगतान करने की मांग की.

2022 से ही हेमंत केंद्र पर बनाए हुए हैं दबाव

हेमंत सरकार लगातार बकाया राशि को लेकर केंद्र पर दबाव बनाये हुए है. 2022 से ही हेमंत सोरेन बकाया राशि की दावेदारी पेश कर केंद्र सरकार से बकाया राशि मांग रहे हैं. इसे लेकर कई बार प्रधानमंत्री और केंद्रीय कोयला मंत्री को भी पत्र लिख चुके हैं. हेमंत सोरेन ने अपने तीसरे कार्यकाल में शपथ ग्रहण करने के बाद हुई पहली कैबिनेट की बैठक में बकाया राशि की वसूली के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाने के लिए भी फैसला लिया था. इसी बीच 17 दिसंबर को सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में यह मामला उठाया था. इसपर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने जवाब में कहा है कि केंद्र सरकार के पास ऐसी कोई राशि बकाया नहीं है. इसके बाद से हेमंत सरकार और जेएमएम बकाया राशि को लेकर केंद्र पर लगातार दबाव बनाए हुए है. झारखंड के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भी जैसलमेर में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के सामने यह मामला उठाया था.

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

साधारण ब्याज भी बनता है प्रतिमाह 510 करोड़

हेमंत सोरेन ने इस मामले को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को एक पत्र 25 सितंबर 2024 को लिखा था, जिसमें उन्होंने कोयला कंपनियों पर बकाया राशि की दावेदारी का ब्रेकअप भी दिया था. इसके अनुसार वाश्ड कोल की रॉयल्टी के मद में 2,900 करोड़, पर्यावरण मंजूरी की सीमा के उल्लंघन के एवज में 32 हजार करोड़, भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के रूप में 41,142 करोड़ और इसपर सूद की रकम के तौर पर 60 हजार करोड़ रुपए बकाया हैं. हेमंत ने यह भी कहा था कि जब झारखंड की बिजली कंपनियों ने डीवीसी के बकाया भुगतान में थोड़ी देर की, तो हमसे 12 प्रतिशत ब्याज ले लिया गया और हमारे खाते से सीधे भारतीय रिजर्व बैंक से डेबिट कर लिया गया. अगर हम कोयला कंपनियों पर बकाया राशि पर साधारण ब्याज 4.5 प्रतिशत के हिसाब से जोड़ें, तो राज्य को हर महीने केवल ब्याज के रूप में 510 करोड़ रुपये मिलने चाहिए. 

राशि नहीं मिलने से योजनाएं प्रभावित

झारखंड सरकार का कहना है कि बकाया राशि का भुगतान नहीं होने से झारखंड को भारी क्षति हो रही है. शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, स्वच्छ पेयजल और अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी जैसी विभिन्न सामाजिक योजनाएं फंड की कमी के कारण जमीन पर उतारने में दिक्कत आ रही है. अगर यह पैसा झारखंड को मिल गया होता तो सरकार 42,500 छात्रों को 5 साल के लिए स्कॉलरशिप दे सकती थी. 3 लाख छात्रों को 7 साल के लिए एकलव्य प्रशिक्षण योजना दे पाती. जल जीवन मिशन के तहत पेयजल की समस्या जड़ से खत्म हो जाती. 42,500 छात्रों को विदेश में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप मिल जाती. 68 लाख किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ हो जाता और 68 लाख अबुआ आवास बन जाते.

788 views5 min read

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner