Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»दिल्ली की सीएम आतिशी और मनीष बिधुड़ी पर FIR
राजनीति

दिल्ली की सीएम आतिशी और मनीष बिधुड़ी पर FIR

“दिल्ली की सीएम आतिशी ने अपने ऊपर हुए आचार संहिता उल्लंघन केस पर मंगलवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. कहा- मैंने पुलिस और चुनाव आयोग की टीम को बुलाया और मेरे खिलाफ ही कार्रवाई की जा रही है. रमेश बिधूड़ी के लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई.”

A
Admin UserEditorial Desk
Published Feb 4, 2025 · 8:39 AM· 5 min read
दिल्ली की सीएम आतिशी और मनीष बिधुड़ी पर FIR

नई दिल्ली :

कालकाजी में रातभर बवाल के बाद पुलिस ने दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सीएम आतिशी पर एफआईआर दर्ज किया है. वहीं बीजेपी के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के बेटे पर भी एफआईआर दर्ज किया है. इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने आतिशी के ट्विटर पोस्ट पर रिप्लाई कर दिया है. दिल्ली पुलिस ने एक्स पर लिखा कि इस मामले में मनीष बिधूड़ी और रवि दयामा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत का संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ गोविंदपुरी थाने में मामला दर्ज किया गया है. मनीष बिधूड़ी ने 'साइलेंस पीरियड' के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में हस्तक्षेप किया. धारा 126 आरपी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने यह भी बताया कि हमने गोविंदपुरी थाने में आप उम्मीदवार के खिलाफ भी कई धाराओं में मामला दर्ज किया है. आप उम्मीदवार को फतेह सिंह मार्ग पर 50-70 समर्थकों और 10 वाहनों के साथ पाया गया. पुलिस ने उन्हें एमसीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार क्षेत्र खाली करने का निर्देश दिया. लेकिन उन्होंने एक अधिकारी को उसकी ड्यूटी करने से रोका.

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

चुनाव आयोग भी गजब है

सम्बंधित ख़बरें

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

वहीं आतिशी ने दिल्ली पुलिस का रिप्लाई करते हुए लिखा- चुनाव आयोग भी गजब है. रमेश बिधूड़ी के परिवार के सदस्य खुले-आम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं. उन पर कोई एक्शन नहीं. चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार पर हमला करते हुए आतिशी ने कहा कि राजीव जी आप इलेक्शन प्रोसेस कि कितनी धज्जियां उड़ाएंगे. दरअसल आतिशी ने आरोप लगाया था कि BJP के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के समर्थक कालकाजी विधानसभा में लोगों को धमका रहे हैं. जिसमें पुलिस भी उनका साथ दे रही है. इस आरोप से संबंधित कई वीडियो भी आतिशी ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया. 

साइलेंस पीरियड के बाद घूम रहे थे मनीष बिधुड़ी

एक पोस्ट में उन्होंने लिखा- आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए, मनीष बिधूड़ी, जो रमेश बिधूड़ी जी के भतीजे हैं, वह कालकाजी के वोटर ना होते हुए भी कालकाजी में घूम रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि प्रशासन कार्यवाही करेगा. इसके बाद आतिशी ने फिर एक पोस्ट किया और लिखा कि मुझे अभी पता चला है कि मनीष बिधुड़ी रमेश बिधूड़ी के बेटे हैं, भतीजे नहीं. इसके बाद आतिशी के अकाउंट से एक और पोस्ट हुआ, जिसमें उन्होंने लिखा कि पुलिस वहां मौजूद थी, परंतु अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है. 

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

वीडियो शेयर कर बीजेपी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

आतिशी ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि पुलिस वालों ने अभी तक तुगलकाबाद गांव वालों पर कोई एक्शन नहीं लिया. पर एक लोकल लड़का जो वीडियो बना रहा था, उसको बर्बरता से मारते हुए पुलिस पकड़ कर ले गई. अब उस वीडियो बनाने वाले को थाने के अंदर पीटा जा रहा है. यह पुलिस के गुंडा राज का खुला खेल है. बीजेपी वाले खुले-आम आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए प्रचार सामग्री बांट रहे हैं. इलेक्शन कमीशन को सूचना दी है. देखते हैं अगर उनकी बीजेपी वालों पर एक्शन लेने की हिम्मत है.

आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी सफाई

उधर सीएम आतिशी ने अपने ऊपर हुए MCC उल्लंघन केस पर मंगलवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. आतिशी ने कहा- मैंने पुलिस और चुनाव आयोग की टीम को बुलाया, लेकिन मेरे खिलाफ ही कार्रवाई की जा रही है. रमेश बिधूड़ी के लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. बीजेपी के लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं. आतिशी ने कहा हमें सूचना मिली थी की रमेश बिधूड़ी के कुछ लोग दूसरी कार में घूम रहे थे. उसमें अनुज बिधूड़ी भी था, जो रमेश बिधूड़ी का भतीजा है. जब एसएचओ वहां पहुंचा और उसने अनुज बिधूड़ी को देखा तो उसने सबके सामने उन्हें भगा दिया. इस बात से ध्यान हटाने के लिए पुलिसकर्मियों ने दो स्थानीय लड़कों की पिटाई की, जो MCC उल्लंघन का वीडियो बना रहे थे. उन्हें बिना एफआईआर के रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक थाने में रखा गया.

लोकतंत्र राजीव कुमार के हाथ में है, सोई आत्मा जगाएं : आतिशी

आतिशी ने कहा 'मैं चुनाव आयोग से पूछना चाहती हूं कि भारत फ्री एंड फेयर चुनाव के लिए जाना जाता है और आज देश की राजधानी में खुले आम गुंडागर्दी चल रही है. बीजेपी वाले गुंडागर्दी कर रहे हैं और उनको बचाने के लिए पुलिस वाले गुंडागर्दी कर रहे हैं और चुनाव आयोग शिकायत करने वालों पर केस फाइल कर रहा है. राजीव कुमार जी अपनी सोती हुए आत्मा को जगाइए. हम सुबह से आपसे मिलने के लिए टाइम मांग रहे हैं और आप हमें समय नहीं दे रहे हैं. चुनाव आयोग शिकायत करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर रहा है. देश का लोकतंत्र आज राजीव कुमार जी के हाथ में है. इतिहास आज देख रहा है कि देश की राजधानी में लोकतंत्र बचेगा या नहीं.'

 

 

545 views5 min read

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner