Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»देश-विदेश»LPG Cylinder Price Hike: घरेलू सिलेंडर 60 रुपये महंगा, जानें आपके शहर के नए रेट
देश-विदेश

LPG Cylinder Price Hike: घरेलू सिलेंडर 60 रुपये महंगा, जानें आपके शहर के नए रेट

“मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत में महंगाई का एक और झटका लगा है. घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर 115 रुपये महंगा हो गया है. ”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Mar 7, 2026 · 5:52 AM· 4 min read
LPG Cylinder Price Hike: घरेलू सिलेंडर 60 रुपये महंगा, जानें आपके शहर के नए रेट

मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत में महंगाई का एक और झटका लगा है. घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर 115 रुपये महंगा हो गया है. नए रेट 7 मार्च से लागू कर दिए गए हैं और इन्हें इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया गया है. यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है जब अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बनी हुई है. गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ेगा, खासकर मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ सकता है.

करीब एक साल बाद बढ़े घरेलू गैस के दाम

यह भी पढ़ें:US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में यह बढ़ोतरी लगभग एक साल बाद की गई है. इससे पहले अप्रैल 2025 के बाद से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत बढ़ने के बाद देश के कई बड़े शहरों में नए रेट लागू हो गए हैं.

सम्बंधित ख़बरें

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका
EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका
1 सितंबर से महंगाई का बड़ा झटका! LPG, CNG-PNG से दूध और कारों तक सब महंगा
1 सितंबर से महंगाई का बड़ा झटका! LPG, CNG-PNG से दूध और कारों तक सब महंगा
Milk Price Hike: दूध के बढ़े दाम से बिगड़ेगा मुंबई का बजट, अब ₹102 लीटर मिलेगा दूध
Milk Price Hike: दूध के बढ़े दाम से बिगड़ेगा मुंबई का बजट, अब ₹102 लीटर मिलेगा दूध
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तूफानी तेजी! 4 दिन में ₹8,400 बढ़ा भाव, चांदी पर लगा ब्रेक
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तूफानी तेजी! 4 दिन में ₹8,400 बढ़ा भाव, चांदी पर लगा ब्रेक
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

प्रमुख शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर के नए दाम:

  • दिल्ली: 913 रुपये
  • मुंबई: 912 रुपये
  • कोलकाता: 930 रुपये
  • चेन्नई: 928 रुपये

राज्यों में टैक्स और परिवहन लागत के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है.

रांची में LPG सिलेंडर की नई कीमत

यह भी पढ़ें:SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

झारखंड की राजधानी रांची में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 970 रुपये हो गई है. इससे पहले यहां 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपये थी. नई दरें 7 मार्च से प्रभावी हो गई हैं.

कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा

घरेलू सिलेंडर के साथ-साथ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में भी 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम:

  • दिल्ली: 1883 रुपये
  • मुंबई: 1835 रुपये
  • कोलकाता: 1990 रुपये
  • चेन्नई: 2043.50 रुपये

कमर्शियल गैस महंगी होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और छोटे व्यवसायों की लागत बढ़ सकती है, जिसका असर आगे चलकर ग्राहकों पर भी पड़ सकता है.

सरकार ने दी ऊर्जा आपूर्ति की भरोसा

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि देश में ऊर्जा और ईंधन की आपूर्ति को लेकर किसी तरह की कमी नहीं है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि सरकार की प्राथमिकता नागरिकों को सस्ता और टिकाऊ ईंधन उपलब्ध कराना है. वहीं इंडियन ऑयल ने पेट्रोल और डीजल की कमी से जुड़ी खबरों को खारिज करते हुए इन्हें अफवाह बताया है.

मिडिल ईस्ट तनाव का असर

विशेषज्ञों के मुताबिक मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईरान के पास स्थित हार्मूज स्ट्रेट में बढ़ती अनिश्चितता के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित हो रहा है. इस समुद्री मार्ग से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस की आपूर्ति होती है. ऐसे में वहां किसी भी तरह की बाधा का असर दुनिया भर में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर पड़ सकता है. हालांकि सरकार का कहना है कि भारत के पास अलग-अलग स्रोतों से पर्याप्त ऊर्जा आपूर्ति उपलब्ध है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.

उज्जवला योजना के लाभार्थियों को राहत

गैस सिलेंडर महंगा होने के बावजूद उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी जारी रहेगी. सरकार का कहना है कि गरीब परिवारों को रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

48 views4 min read
#LPG Cylinder Price
#LPG Cylinder New Price

RELATED POSTS

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner