Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा बजट सत्र का पांचवां दिन: आज पेश होगा 2026-27 का आम बजट
झारखंड

झारखंड विधानसभा बजट सत्र का पांचवां दिन: आज पेश होगा 2026-27 का आम बजट

“झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का पांचवां दिन अहम माना जा रहा है. मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट सदन में पेश करेगी.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Feb 24, 2026 · 5:41 AM· 4 min read
झारखंड विधानसभा बजट सत्र का पांचवां दिन: आज पेश होगा 2026-27 का आम बजट

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का पांचवां दिन अहम माना जा रहा है. मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट सदन में पेश करेगी. इस बार राज्य का बजट आकार करीब 1.62 लाख करोड़ रुपये रहने की संभावना है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बताया जा रहा है. सरकार के इस बजट पर राज्य के विकास, कल्याणकारी योजनाओं और आर्थिक दिशा को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर फोकस संभव

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

जानकारी के अनुसार, आगामी बजट में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी जा सकती है. इसके अलावा रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचा विकास और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार पर भी विशेष जोर रहने के संकेत हैं.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

दही खाकर निकले वित्त मंत्री, राज्यपाल से की मुलाकात

राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बजट पेश करने से पहले पारंपरिक रूप से दही खाकर अपने आवास से निकले. इसके बाद वे लोकभवन के लिए रवाना हुए. उनके साथ वित्त सचिव प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे. लोकभवन पहुंचने पर वित्त मंत्री ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और उन्हें बजट दस्तावेज की एक प्रति सौंपी. औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद वे विधानसभा पहुंचे, जहां वे वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में प्रस्तुत करेंगे. मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार का बजट अच्छा होगा और लोगों को थोड़ा इंतजार करना चाहिए. उन्होंने संकेत दिया कि कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं.

पिछले साल पेश हुआ था ‘अबुआ बजट’

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार ने करीब 1.45 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, जिसे ‘अबुआ बजट’ नाम दिया गया था. उस बजट में सामाजिक कल्याण योजनाओं, आधारभूत संरचना निर्माण और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया था.

पिछले बजट की प्रमुख घोषणाएं

पिछले बजट में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को सबसे अधिक प्राथमिकता दी गई थी. इस मद में 22,023 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, जिसमें ‘मैया सम्मान योजना’ के लिए लगभग 13,363 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे.

इसके अलावा:

  • नि:शुल्क बिजली योजना के लिए 5,005 करोड़ रुपये
  • स्कूल शिक्षा के लिए 15,198 करोड़ रुपये
  • उच्च व तकनीकी शिक्षा के लिए 2,409 करोड़ रुपये
  • स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 7,470 करोड़ रुपये
  • ग्रामीण विकास विभाग के लिए 9,841 करोड़ रुपये
  • कृषि विभाग के लिए 4,588 करोड़ रुपये
  • जल संसाधन विभाग के लिए 2,257 करोड़ रुपये
  • पंचायती राज विभाग के लिए 2,144 करोड़ रुपये

पुलिस, पर्यटन, श्रम और सूचना प्रौद्योगिकी सहित अन्य विभागों के लिए भी अलग-अलग बजटीय प्रावधान किए गए थे.

खर्च के संतुलन पर जोर

पिछले बजट में सामाजिक सुरक्षा और महिला-बाल विकास पर लगभग 15 प्रतिशत, शिक्षा पर 12-13 प्रतिशत, स्वास्थ्य पर 5-6 प्रतिशत और ग्रामीण विकास व पंचायत योजनाओं पर 8-9 प्रतिशत खर्च का प्रावधान रखा गया था. इससे स्पष्ट था कि सरकार सामाजिक योजनाओं और विकास कार्यों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है.

अब देखना होगा कि 2026-27 के बजट में सरकार किन नई योजनाओं और प्रावधानों के जरिए राज्य की विकास गति को आगे बढ़ाने की दिशा तय करती है.

16 views4 min read
#Jharkhand Budget session
#jharkhand Vidhansabha
#Budget session 2026-27

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner