विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े कथित मामले पर दीपक बिरुआ ने निष्पक्ष जांच की मांग की, बोले- कानून से ऊपर कोई नहीं
मंत्री दीपक बिरुआ ने विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े कथित मामले और नाबालिग बच्ची से संबंधित आरोपों पर निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने झारखंड पुलिस और प्रशासन से बिना राजनीतिक दबाव के साक्ष्यों के आधार पर जांच करने तथा दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की अपील की है.

Ranchi: झारखंड सरकार में मंत्री दीपक बिरुआ ने विधायक भूषण बाड़ा से जुड़ी खबरों और एक नाबालिग बच्ची से संबंधित कथित गंभीर आरोपों के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि किसी भी संवेदनशील मामले में सत्य, न्याय और पारदर्शिता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. गुरु शिबू सोरेन के आदर्शों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अबुआ सरकार में किसी भी तरह के गलत काम के लिए कोई जगह नहीं है. कानून से ऊपर कोई भी व्यक्ति नहीं हो सकता और पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए.
दीपक बिरुआ ने झारखंड पुलिस से अपील की है कि वह बिना किसी बाहरी दबाव या राजनीतिक पूर्वाग्रह के साक्ष्यों के आधार पर मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच करे. उन्होंने सिमडेगा और रांची के उपायुक्तों से भी इस पूरे प्रकरण में संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करने की अपेक्षा जताई है. उन्होंने कहा कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके पद, राजनीतिक प्रभाव या दलगत पहचान की परवाह किए बिना उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़िता को समय पर न्याय मिल सके.
मंत्री ने यह भी कहा कि यदि जांच में राजनीतिक लाभ लेने, तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने या किसी सुनियोजित साजिश की बात सामने आती है, तो ऐसे लोगों की भी पहचान कर सच्चाई सार्वजनिक की जानी चाहिए. उनके मुताबिक, इस पूरे मामले का उद्देश्य किसी को राजनीतिक रूप से निशाना बनाना नहीं, बल्कि वास्तविक तथ्यों को सामने लाना होना चाहिए. उन्होंने कहा कि दोषी किसी भी कीमत पर बचना नहीं चाहिए और यदि कोई निर्दोष है, तो उसे अनावश्यक रूप से प्रताड़ित भी नहीं किया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने मीडिया से अपील की कि सुनी-सुनाई बातों के बजाय खबरों की सत्यता और तथ्यों को प्राथमिकता दें.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
रामसेवक सिंह बने झारखंड जदयू के प्रदेश प्रभारी, धर्मेंद्र तिवारी पश्चिम बंगाल के प्रभारी नियुक्त, आज जारी हुआ पत्र
नोनिहाट में नीलोत्पल मृणाल की पुस्तक ‘दुल्हिन सावधान’ का विमोचन, समारोह में पहुंचे पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख
लखनगड़िया मेले के फुटबॉल फाइनल में उमड़ा खेल प्रेमियों का हुजूम, गंगा नारायण सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

देवघर के युवा तेज गेंदबाज ने मिजोरम के खिलाफ तीन और राजस्थान के विरुद्ध दो विकेट लेकर दिखाई अपनी प्रतिभा, जिला क्रिकेट संघ ने दी बधाई

पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, बंधाया ढांढस

झारखंड के मतदाताओं के लिए आखिरी मौका, 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप


