नोनिहाट में नीलोत्पल मृणाल की पुस्तक ‘दुल्हिन सावधान’ का विमोचन, समारोह में पहुंचे पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख
दुमका जिले के नोनिहाट में साहित्यकार नीलोत्पल मृणाल की पुस्तक ‘दुल्हिन सावधान’ का विमोचन हुआ. समारोह में पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख शामिल हुए और साहित्यकार की लेखनी की सराहना करते हुए साहित्य को समाज की सोच और संवेदनाओं को दिशा देने का सशक्त माध्यम बताया.

Deoghar: दुमका जिले के नोनिहाट (जरमुंडी) में प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लेखक नीलोत्पल मृणाल की चर्चित पुस्तक ‘दुल्हिन सावधान’ का विमोचन समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख विशेष रूप से शामिल हुए. उन्होंने पुस्तक के लेखक नीलोत्पल मृणाल को बधाई देते हुए उनकी साहित्यिक प्रतिभा, रचनात्मक सोच और लेखन यात्रा की सराहना की. उन्होंने कहा कि उनकी लेखनी ने साहित्य जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है. पुस्तक का विमोचन साहित्य प्रेमियों और हिंदी साहित्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है.
समारोह को संबोधित करते हुए बादल पत्रलेख ने कहा कि साहित्य केवल विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की सोच और संवेदनाओं को दिशा देने का सशक्त माध्यम भी है. साहित्य समाज की संस्कृति, परंपराओं और परिस्थितियों का आईना होता है. एक अच्छी रचना पाठकों को सोचने और अपने आसपास की दुनिया को नए नजरिये से समझने के लिए प्रेरित करती है. उन्होंने कहा कि नीलोत्पल मृणाल की पुस्तक ‘दुल्हिन सावधान’ उनके निरंतर साहित्यिक प्रयास और रचनात्मक प्रतिबद्धता को दर्शाती है. ऐसे प्रयास हिंदी साहित्य को समृद्ध बनाते हैं.
बादल पत्रलेख ने कहा कि झारखंड की धरती कला, संस्कृति, लोक परंपराओं और साहित्यिक प्रतिभाओं से समृद्ध रही है. यहां के साहित्यकारों और रचनाकारों को उचित प्रोत्साहन एवं सम्मान मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि साहित्यिक आयोजनों से लेखकों को अपनी रचनात्मकता प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है और नई पीढ़ी में पढ़ने-लिखने की रुचि विकसित होती है. उन्होंने नीलोत्पल मृणाल को पुस्तक ‘दुल्हिन सावधान’ के विमोचन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ ही उम्मीद जताई कि उनकी लेखनी भविष्य में भी साहित्य और समाज को नई दृष्टि प्रदान करती रहेगी.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
रामसेवक सिंह बने झारखंड जदयू के प्रदेश प्रभारी, धर्मेंद्र तिवारी पश्चिम बंगाल के प्रभारी नियुक्त, आज जारी हुआ पत्र
लखनगड़िया मेले के फुटबॉल फाइनल में उमड़ा खेल प्रेमियों का हुजूम, गंगा नारायण सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
देवघर के युवा तेज गेंदबाज ने मिजोरम के खिलाफ तीन और राजस्थान के विरुद्ध दो विकेट लेकर दिखाई अपनी प्रतिभा, जिला क्रिकेट संघ ने दी बधाई

पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, बंधाया ढांढस

झारखंड के मतदाताओं के लिए आखिरी मौका, 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप

झारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, 18 नवंबर की रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन आंदोलन; तीन महीने का वेतन बकाया


