लखनगड़िया मेले के फुटबॉल फाइनल में उमड़ा खेल प्रेमियों का हुजूम, गंगा नारायण सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
लखनगड़िया मेले में सिद्धो-कान्हो युवा क्लब, साधुजोर की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल उत्साह के साथ संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि गंगा नारायण सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और विजेता-उपविजेता टीम को सम्मानित किया.

Deoghar: लखनगड़िया मेले में सिद्धो-कान्हो युवा क्लब, साधुजोर की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मैदान में पहुंचे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह शामिल हुए. उन्होंने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया. मुकाबले के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया. इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और मैच रेफरी को भी सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया. फाइनल मुकाबले को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन के जरिए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना और उत्साह का माहौल बना रहा.
इस अवसर पर गंगा नारायण सिंह ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें उचित अवसर और बेहतर मंच उपलब्ध कराने की है. उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. फुटबॉल जैसे लोकप्रिय खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर प्रदान करते हैं. उन्होंने आयोजन समिति से भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करने की अपील की. साथ ही विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने सिद्धो-कान्हो युवा क्लब के सदस्यों और ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
रामसेवक सिंह बने झारखंड जदयू के प्रदेश प्रभारी, धर्मेंद्र तिवारी पश्चिम बंगाल के प्रभारी नियुक्त, आज जारी हुआ पत्र
नोनिहाट में नीलोत्पल मृणाल की पुस्तक ‘दुल्हिन सावधान’ का विमोचन, समारोह में पहुंचे पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख
देवघर के युवा तेज गेंदबाज ने मिजोरम के खिलाफ तीन और राजस्थान के विरुद्ध दो विकेट लेकर दिखाई अपनी प्रतिभा, जिला क्रिकेट संघ ने दी बधाई

पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, बंधाया ढांढस

झारखंड के मतदाताओं के लिए आखिरी मौका, 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप

झारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, 18 नवंबर की रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन आंदोलन; तीन महीने का वेतन बकाया


