Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राज्य»‘कब्र खुदेगी…’ नारे को लेकर JNU में फिर विवाद, एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठनों में टकराव
राज्य

‘कब्र खुदेगी…’ नारे को लेकर JNU में फिर विवाद, एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठनों में टकराव

“नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर राजनीतिक नारेबाजी को लेकर विवादों में आ गया है. साबरमती हॉस्टल के बाहर देर रात कुछ छात्रों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक नारे लगाए जाने का आरोप सामने आया है. ”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Jan 6, 2026 · 6:53 AM· 3 min read
‘कब्र खुदेगी…’ नारे को लेकर JNU में फिर विवाद, एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठनों में टकराव

नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर राजनीतिक नारेबाजी को लेकर विवादों में आ गया है. साबरमती हॉस्टल के बाहर देर रात कुछ छात्रों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक नारे लगाए जाने का आरोप सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए करीब 35 सेकंड के वीडियो में “मोदी-शाह की कब्र खुदेगी JNU की धरती पर” जैसे नारे सुनाई दे रहे हैं.

बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम 5 जनवरी 2020 को JNU परिसर में हुई हिंसा की छठी बरसी और एक हालिया कोर्ट के फैसले के विरोध के संदर्भ में आयोजित किया गया था. हालांकि, इस मामले में अब तक दिल्ली पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

JNUSU और SFI का पक्ष

सम्बंधित ख़बरें

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

JNU छात्रसंघ (JNUSU) की अध्यक्ष अदिति मिश्रा ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा कि यह कोई औपचारिक विरोध प्रदर्शन नहीं था, बल्कि 5 जनवरी की हिंसा की याद में आयोजित एक सभा थी. उन्होंने दावा किया कि लगाए गए नारे किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि उस “फासीवादी विचारधारा” के विरोध में थे, जिसके लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को जिम्मेदार ठहराया जाता है. वहीं, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की उपाध्यक्ष गोपिका ने भी नारेबाजी का बचाव करते हुए कहा कि यह विरोध हिंदुत्व की विचारधारा के खिलाफ था, न कि किसी व्यक्ति के खिलाफ.

ABVP का विरोध और शिकायत की तैयारी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इस नारेबाजी की कड़ी निंदा की है. JNU एबीवीपी अध्यक्ष मयंक पांचाल ने आरोप लगाया कि इस तरह के नारे देश विरोधी और हिंदू विरोधी मानसिकता को दर्शाते हैं. उन्होंने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है. ABVP ने सोशल मीडिया पर इस घटना को “एंटी इंडिया थॉट” और “इंटेलेक्चुअल टेररिज्म” करार दिया है. संगठन के उपाध्यक्ष मनीष और छात्र गौतम ने दावा किया कि नारे उमर खालिद और शरजील इमाम के समर्थन में लगाए गए थे.

यह भी पढ़ें:JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

5 जनवरी 2020 की हिंसा का मामला फिर उठा

गौरतलब है कि 5 जनवरी 2020 को JNU परिसर में नकाबपोश हमलावरों द्वारा छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया गया था. छह साल बीत जाने के बावजूद इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी न होने को लेकर छात्र संगठनों ने सवाल उठाए हैं. हर साल इस दिन को छात्र “क्रूर हमले” की बरसी के रूप में याद करते हैं.

3 views3 min read
#National News
#ABVP
#JNU Delhi
#JNU News

RELATED POSTS

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner