रांची के लालपुर इलाके से बुलेट बाइक चोरी, CCTV में कैद हुए तीन अपराधी
राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जे.सी. रोड स्थित वर्धमान कंपाउंड, लालपुर खटाल से बाइक चोरी की एक घटना सामने आई है.

राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जे.सी. रोड स्थित वर्धमान कंपाउंड, लालपुर खटाल से बाइक चोरी की एक घटना सामने आई है। चोरों ने देर रात एक व्यक्ति की रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
पीड़ित की पहचान जय कुमार के रूप में हुई है। चोरी गई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर JH01 CK 4134 बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब 2 बजे की है, जब तीन अपराधी घर के पास खड़ी बाइक को लेकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि चोर सुनियोजित तरीके से मौके पर पहुंचे और कुछ ही मिनटों में बाइक चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लालपुर जैसे व्यस्त इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं।
पीड़ित ने लालपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.
संबंधित ख़बरें
और CRIME ख़बरेंIITF 2026 में झारखंड के पलाश पवेलियन का CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

झारखंड में कहां है कानून का राज? बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार से पूछे सवाल
अबरार के तूफानी शतक से केकेएन स्टेडियम में मचा धमाल, केंट और आरसीए का मुकाबला टाई

छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम अलर्ट, घाटों पर बैरिकेडिंग से लेकर रोशनी तक की मुकम्मल व्यवस्था

पश्चिम बंगाल जाते समय चंपाई सोरेन के काफिले की गाड़ी खराब, पुराने वाहनों को लेकर फिर उठे सवाल

बिना पड़ाव सुविधा के ई-रिक्शा चालकों से शुल्क वसूली पर भड़का यूनियन, वसूली रोकने की मांग


