Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस समर्थक
झारखंड

JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस समर्थक

“रांची में JPSC कार्यालय घेराव के बाद भाजयुमो कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए, जहां भाजपा और कांग्रेस समर्थक आमने-सामने आ गए. दोनों ओर से नारेबाजी के बीच अंडे और संतरे के छिलके फेंकने की बात सामने आई. पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया.”

D
Deepak KumarEditorial Desk
Published Jul 22, 2026 · 9:22 AM· 4 min read
JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस समर्थक

Ranchi: JPSC घेराव के बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति बन गई. भाजयुमो कार्यकर्ता JPSC कार्यालय का घेराव करने के बाद शहीद चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए, जहां दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए. इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई और एक-दूसरे पर अंडे व संतरे के छिलके फेंके जाने की बात सामने आई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी. इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने JPSC कार्यालय की बैरिकेडिंग तोड़कर मुख्य गेट तक पहुंचने की कोशिश की थी.

JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस ऑफिस पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

जेपीएससी कार्यालय घेराव कार्यक्रम के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं का हुजूम कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ गया. कार्यकर्ता कचहरी चौक होते हुए शहीद चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और वहां जमकर नारेबाजी शुरू कर दी. प्रदर्शनकारियों के कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाके में बैरिकेडिंग कर दी थी. हालांकि, पुलिस व्यवस्था के बावजूद बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता कार्यालय के पास पहुंच गए. इसके बाद भाजपा और कांग्रेस समर्थक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से नारेबाजी शुरू हो गई. स्थिति तनावपूर्ण होते देख रांची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी. मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों ने दोनों पक्षों को नियंत्रित करने की कोशिश की. पुलिस लगातार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नोकझोंक, अंडे और संतरे के छिलके फेंकने का आरोप

कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप है कि उनकी ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अंडे फेंके गए. वहीं, कांग्रेस समर्थकों ने भी जवाबी प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर संतरे के छिलके फेंके. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पुलिस द्वारा लगाए गए सुरक्षा घेरे को पार करने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया. कांग्रेस कार्यालय के बाहर बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया. फिलहाल दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने हैं और लगातार नारेबाजी कर रहे हैं.

बैरिकेडिंग तोड़ JPSC कार्यालय के मुख्य गेट तक पहुंचे थे भाजपा कार्यकर्ता

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

इससे पहले भाजयुमो कार्यकर्ता जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटे और वहां से पैदल मार्च करते हुए JPSC कार्यालय पहुंचे. प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और छात्रों ने पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड को तोड़ दिया और JPSC कार्यालय के मुख्य गेट तक पहुंच गए. प्रदर्शनकारियों ने 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम और कटऑफ में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया. उनका कहना था कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी के कारण युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में नौकरियां निष्पक्ष तरीके से नहीं दी जा रही हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार विवाद सामने आ रहे हैं.

14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने और निष्पक्ष जांच की मांग

भाजयुमो नेताओं ने कहा कि केवल JPSC अध्यक्ष के इस्तीफे से समस्या का समाधान नहीं होगा. उनकी मांग है कि 14वीं JPSC परीक्षा को रद्द किया जाए और पूरे मामले की जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी से कराई जाए. साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. प्रदर्शनकारियों ने JSSC CGL समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों का भी जिक्र किया. उन्होंने राज्य सरकार से सभी भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की. भाजपा युवा मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला और भर्ती प्रक्रिया में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

18 views4 min read
#JPSC
#Congress Office
#Jharkhand BJP

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner