Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»देश-विदेश»Belgium की सर्वोच्च अदालत से Mehul Choksi को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ
देश-विदेश

Belgium की सर्वोच्च अदालत से Mehul Choksi को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ

“पंजाब नेशनल बैंक के 13 हजार करोड़ रुपये के बहुचर्चित घोटाले के आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम की सर्वोच्च अदालत से बड़ा झटका लगा है. बेल्जियम की कोर्ट ऑफ कैसेशन ने भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ चोकसी की अपील को खारिज कर दिया है. ”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 18, 2025 · 6:27 AM· 3 min read
Belgium की सर्वोच्च अदालत से Mehul Choksi को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 13 हजार करोड़ रुपये के बहुचर्चित घोटाले के आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम की सर्वोच्च अदालत से बड़ा झटका लगा है. बेल्जियम की कोर्ट ऑफ कैसेशन ने भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ चोकसी की अपील को खारिज कर दिया है. अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि चोकसी अपने प्रत्यर्पण को रोकने के लिए कोई ठोस कानूनी या तथ्यात्मक आधार पेश करने में असफल रहे हैं. अदालत ने माना कि भारत को किया जाने वाला प्रत्यर्पण भारतीय कानूनों और यूरोपीय मानवाधिकार मानकों के पूरी तरह अनुरूप है. इस फैसले के साथ ही भारत द्वारा मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण का रास्ता लगभग साफ हो गया है.

कोर्ट ने चोकसी की ओर से रखी गई तीन प्रमुख दलीलों को खारिज कर दिया. इनमें निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार के उल्लंघन का आरोप, एंटीगुआ से कथित अपहरण की दलील और भारत की जेलों में अमानवीय हालात की आशंका शामिल थी. चोकसी का दावा था कि प्रारंभिक स्तर पर कुछ अहम दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे उनके बचाव के अधिकार प्रभावित हुए.

सम्बंधित ख़बरें

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल
अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल
जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा! दर्शन के बीच मची भगदड़
जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा! दर्शन के बीच मची भगदड़
Operation Amistad: भूकंप से तबाह Venezuela की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम
Operation Amistad: भूकंप से तबाह Venezuela की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम
मोदी सरकार में बड़ा बदलाव: केंद्रीय मंत्री पद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
मोदी सरकार में बड़ा बदलाव: केंद्रीय मंत्री पद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
यह भी पढ़ें:नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

इस पर अदालत ने कहा कि अपील की प्रक्रिया के दौरान इन सभी चिंताओं का समाधान कर दिया गया था. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि ‘चैंबर ऑफ इंडिक्टमेंट’ के पास निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने की पूरी शक्ति होती है और आरोपी को अपने पक्ष में सभी जरूरी सबूत पेश करने का अवसर मिलता है. इसलिए यूरोपीय मानवाधिकार कन्वेंशन के अनुच्छेद 6 के तहत निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार का कोई उल्लंघन नहीं हुआ.

चोकसी द्वारा लगाए गए अपहरण के आरोपों को भी अदालत ने खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि इंटरपोल की फाइल्स पर नियंत्रण आयोग (CCF) के फैसले का निचली अदालत ने सावधानीपूर्वक और सीमित दायरे में मूल्यांकन किया था. सबूतों का मूल्यांकन निचली अदालत का अधिकार क्षेत्र है, जिसमें सर्वोच्च अदालत हस्तक्षेप नहीं कर सकती. भारत में यातना या अमानवीय व्यवहार की आशंका पर अदालत ने भारत सरकार द्वारा दिए गए स्पष्ट आश्वासनों को स्वीकार किया. भारत ने भरोसा दिलाया है कि चोकसी को मुंबई की आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा, जहां सुरक्षित वार्ड, दो सेल और निजी शौचालय की सुविधा होगी.

गौरतलब है कि मेहुल चोकसी जनवरी 2018 में भारत से फरार हो गया था. इसके कुछ ही दिन बाद पीएनबी घोटाले का खुलासा हुआ. सीबीआई के अनुसार, 13 हजार करोड़ रुपये के इस घोटाले में चोकसी पर करीब 6,400 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप है.

2 views3 min read
#Belgium News
#national News
#Punjab National bank
#Diamond Merchant Mehul Choksi

RELATED POSTS

नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner