अमरेंद्र कुमार बने मत्स्य विभाग के निदेशक, विभाग के अधिकारियों ने दी बधाई
“झारखंड सरकार ने अमरेंद्र कुमार को प्रोन्नति देते हुए निदेशक, मत्स्य के पद पर पदस्थापित किया है. इससे पहले वे संयुक्त मत्स्य निदेशक के पद पर कार्यरत थे. उनकी प्रोन्नति पर मत्स्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.”

Ranchi: झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (पशुपालन प्रभाग) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अमरेंद्र कुमार को निदेशक, मत्स्य के पद पर प्रोन्नति दी गई है. इससे पहले वे मत्स्य निदेशालय, झारखंड, रांची में संयुक्त मत्स्य निदेशक (स्थापना एवं योजना) के पद पर कार्यरत थे. प्रोन्नति के बाद उन्हें निदेशक, मत्स्य के पद पर पदस्थापित किया गया है. अमरेंद्र कुमार की नियुक्ति को विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. अधिसूचना जारी होने के बाद विभागीय स्तर पर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं.
विभागीय अधिकारियों और कर्मियों ने दी बधाई
अमरेंद्र कुमार की प्रोन्नति पर मत्स्य विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. विभागीय अधिकारियों ने कहा कि उनके अनुभव, कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन से झारखंड में मत्स्य विकास की योजनाओं को और गति मिलने की उम्मीद है. साथ ही मत्स्यपालकों के हित में संचालित कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को नई दिशा मिलने की बात कही गई. संयुक्त निदेशक, मत्स्य श्री संजय कुमार गुप्ता ने भी अमरेंद्र कुमार को बधाई देते हुए उनके सफल, गौरवपूर्ण और उपलब्धियों से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना की. विभागीय स्तर पर उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है.

