Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»धुर्वा से लापता भाई-बहन की तलाश में अब AI की मदद, विशेष टीम गठित
झारखंड

धुर्वा से लापता भाई-बहन की तलाश में अब AI की मदद, विशेष टीम गठित

“रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित मल्लार कोचा से 2 जनवरी को लापता हुए दो मासूम भाई-बहन का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. बच्चों की बरामदगी के लिए अब पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का सहारा लेगी.”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Jan 11, 2026 · 7:30 AM· 3 min read
धुर्वा से लापता भाई-बहन की तलाश में अब AI की मदद, विशेष टीम गठित

Ranchi: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित मल्लार कोचा से 2 जनवरी को लापता हुए दो मासूम भाई-बहन का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. बच्चों की बरामदगी के लिए अब पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का सहारा लेगी. शुरुआती जांच में एसआईटी और तकनीकी टीम को सफलता नहीं मिलने के बाद वरीय अधिकारियों ने यह फैसला लिया है. लापता बच्चों की पहचान 7 वर्षीय अंश और 6 वर्षीय अंशिका के रूप में हुई है. उनकी तलाश के लिए पांच दरोगाओं की एक विशेष टीम गठित की गई है, जो एसएसपी और सिटी एसपी की सीधी निगरानी में काम करेगी. यह टीम AI सॉफ्टवेयर की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की पहचान करेगी.

पुलिस के अनुसार, इलाके और आसपास के क्षेत्रों से जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज को AI सॉफ्टवेयर से स्कैन कराया जाएगा. इस तकनीक के जरिए गाड़ियों के रंग, मॉडल और मूवमेंट के आधार पर उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. AI यह भी विश्लेषण करेगा कि कौन-सी गाड़ियां इलाके में बार-बार देखी गईं और कौन-सी मुख्य सड़क से ब्रांच रोड की ओर मुड़ीं. इसके बाद पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों का मैनुअल सत्यापन करेगी.

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहु सहित अन्य नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पुलिस प्रशासन को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया. नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक बच्चे बरामद नहीं हुए तो एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा. वहीं, आक्रोशित लोगों ने मशाल जुलूस निकालते हुए रविवार को धुर्वा बंद का आह्वान भी किया है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

पुलिस ने अब तक शहर के सभी प्रमुख रास्तों, तालाबों और कुओं की तलाशी ली है. मौसीबाड़ी इलाके में घर-घर सर्च अभियान चलाया गया है. इसके अलावा नशेड़ियों और संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि हर संभावित एंगल पर जांच की जा रही है, हालांकि अब तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका है.

बाजार जाने के बाद नहीं लौटे थे बच्चे

परिजनों के अनुसार, 2 जनवरी की शाम करीब चार बजे अंश और अंशिका चूड़ा खरीदने के लिए घर से निकले थे. दोनों शालिमार बाजार की ओर गए थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे. शुरुआत में परिजनों को लगा कि बच्चे आसपास ही होंगे, लेकिन देर रात तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर चिंता बढ़ गई. इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से आसपास, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. अंततः धुर्वा थाना में बच्चों की गुमशुदगी की सूचना दी गई.

7 views3 min read
#Jharkhand News
#Jharkhand Updates
#Breaking News
#Dhurwa News
#AI

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner