रांची: NEET पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
“युवा कांग्रेस ने NEET पेपर लीक, CBSE से जुड़े कथित घोटाले, SSC GD, CUET परीक्षाओं में अनियमितताओं और OSM मार्किंग के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया.”

Ranchi: युवा कांग्रेस ने NEET पेपर लीक, CBSE से जुड़े कथित घोटाले, SSC GD, CUET परीक्षाओं में अनियमितताओं और OSM मार्किंग के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने लोक भवन के सामने विरोध जताया और बाद में वहां से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम तक मार्च निकाला. युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है.
छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर आरोप और सवाल
युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार 22 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और पिछले 10 वर्षों में लगभग 90 पेपर लीक मामलों के कारण 48 से अधिक परीक्षाएं प्रभावित हुई हैं. उन्होंने NEET पेपर लीक को छात्रों पर गंभीर संकट बताते हुए इसे बड़ा घोटाला करार दिया और आरोप लगाया कि कई छात्रों ने मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या तक की है. प्रदर्शन में करीब 100 से 150 लोगों की भागीदारी बताई गई.

