Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला नेत्री से कॉम्प्रोमाइज करने को कहा, JLKM के चार नेताओं पर FIR
राजनीति

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला नेत्री से कॉम्प्रोमाइज करने को कहा, JLKM के चार नेताओं पर FIR

“जेएलकेएम के चीफ जयराम महतो के चार करीबी नेताओं पर पार्टी की ही एक महिला नेत्री ने गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले में लोयाबाद थाने में एफआईआर दर्ज हो गया है. उधर आरोपी नेताओं ने सभी आरोपों को खारिज किया है.”

A
Admin UserEditorial Desk
Published Jan 22, 2025 · 1:56 PM· 4 min read
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला नेत्री से कॉम्प्रोमाइज करने को कहा, JLKM के चार नेताओं पर FIR

रांची :

झारखंड में नई-नई राजनीतिक पार्टी बनी जेएलकेएम और इसके कार्यकर्ताओं का विवादों से नाता टूटने का नाम नहीं ले रहा है. पहले कई कार्यकर्ताओं पर रंगदारी मांगने के आरोप लग चुके हैं. अब पार्टी के चार पदाधिकारियों पर पार्टी की ही एक महिला नेत्री का चरित्र हनन करने की कोशिश का आरोप लगा है. इस संबंध में धनबाद के लोयाबाद थाना में केस नंबर 4/2025 दर्ज हो चुका है. दर्ज प्राथमिकी में पार्टी की महिला मोर्चा की नेता रजनी कुमारी ने जेएलकेएम सुप्रीमो और डुमरी विधायक जयराम महतो के करीबी प्रधान महासचिव फरजान खान, केंद्रीय प्रवक्ता सुशील मंडल, सद्दाम हुसैन और महफूज आलम को आरोपी बनाया है. महिला ने पुलिस को दिये अपने आवेदन के साथ अपनी एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह आरोप लगा रही है कि इन लोगों ने उसके कुछ अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी है. एफआईआर करने से पहले 19 जनवरी को रजनी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. बवाल न्यूज ने इस मामले में चारों आरोपियों के अलावा रजनी से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन रजनी और फरजान ने कई बार फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठाया.

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तुड़वाया गया अनशन

सम्बंधित ख़बरें

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

महिला ने एफआईआर में कहा है कि जब वह 16 जनवरी 2025 को डेको कंपनी के सामने गांव के लोगों के नियोजन को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी थी, तभी फरजान खान ने एक पत्र जारी किया कि भूख हड़ताल स्थगित किया जाय, लेकिन वो फरजान खान की बात नहीं मानी और भूख हड़ताल जारी रखी. इसी बीच 17 जनवरी 2025 को जयराम महतो ने किसी दूसरे के फोन से उसे सूचना दिया कि उसका आपत्तिजनक फोटो तथा वीडियो फरजान खान और केन्द्रीय प्रवक्ता सुशील मंडल के पास आया है, साथ ही धमकी दिया है कि यदि आप भूख हड़ताल से नहीं उठते हैं तो वे इस फोटो और वीडियो को वायरल कर देंगे. रजनी ने कहा यह सुनने के बाद डरकर उसने भूख हड़ताल खत्म कर दिया और फरजान खान के घर पहुंची, लेकिन फरजान घर पर नहीं थे. 

जयराम महतो ने बुलाया घर

इसी दौरान जयराम महतो ने फोन कर कहा कि वो उनके आवास पर आये. जयराम महतो के बुलावे पर 17 जनवरी को रात करीब साढ़े दस बजे मानगो स्थित विधायक के आवास पहुंची. वहां पर जयराम महतो, फरजान खान और सुशील मंडल तीनों मिले. जयराम महतो ने कहा कि वो इस मुद्दे पर रजनी का साथ देंगे और वायरल फोटो और वीडियो को डिलीट कराने में मदद करेंगे, लेकिन उसके बाद जैसे ही वो वहां से बाहर निकली, सीढ़ी के पास फरजान खान तथा सुशील मंडल दोनों आये और आपत्तिजनक फोटो दिखाकर बोले कि उसे उन दोनों के साथ कॉम्प्रोमाइज करना होगा, नहीं तो वो फोटो और वीडियो वायरल कर देंगे.

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

आरोप बेबुनियाद हैं : सुशील मंडल

वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद जेएलकेएम ने अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले के आरोपी और पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सुशील मंडल ने कहा कि यह साफ-सुथरी राजनीति नहीं है. उनपर और जेएलकेएम नेताओं पर लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं. रजनी जिस वक्त विधायक के आवास आयी थी उस वक्त वहां करीब 200 लोग मौजूद थे. इतने लोगों के बीच कोई इस तरह की हरकत आखिर कैसे कर सकता है. सीढ़ी के पास फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने की भी बात गलत है. इसे लेकर मानहानि का केस किया जाएगा.

दो महीने पहले भी लगा चुकी है दुष्कर्म का आरोप : सद्दाम हुसैन

सद्दाम हुसैन ने कहा कि रजनी के लगाये गये आरोप निराधार हैं. किसी दूसरे राजनीतिक दल के शह पर उसने आरोप लगाया है. कोई विपक्षी पार्टी उसे हमारे खिलाफ यूज कर हमें बदनाम कर रहा है. उस महिला के लिए यह कोई नई बात नहीं है. उसी थाने में उसने दो महीने पहले भी एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. रजनी ने 19 जनवरी को पार्टी से इस्तीफा दिया, लेकिन हमें बदनाम करने की साजिश पहले ही रची गई थी. रिजाइन करने के बाद हमें फंसा रही है.

9 महीने से बातचीत नहीं, पता नहीं क्यों लगा दिया आरोप : महफूज

महफूज आलम ने कहा कि रजनी से उनकी ज्यादा जान-पहचान नहीं है. करीब 8-9 महीने से उससे बातचीत बंद है. अब उसने क्यों और किसके इशारे पर ऐसा गंभीर आरोप लगाया है यह तो वही बता सकती है. 

1,288 views4 min read

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner