Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»खेल»क्या भारत में खेली जाएगी 144 साल पुरानी Ashes? Cricket Australia के बयान से मची सनसनी
खेल

क्या भारत में खेली जाएगी 144 साल पुरानी Ashes? Cricket Australia के बयान से मची सनसनी

“Cricket Australia ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच भारत में आयोजित करने पर विचार किया जा सकता है. इससे 144 साल पुरानी Ashes परंपरा बदल सकती है.”

S
Sumedha KumariEditorial Desk
Published Jul 24, 2026 · 1:26 PM· 3 min read
क्या भारत में खेली जाएगी 144 साल पुरानी Ashes? Cricket Australia के बयान से मची सनसनी

क्रिकेट इतिहास की सबसे प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज Ashes क्या पहली बार ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से बाहर खेली जा सकती है? इस सवाल ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. वजह है Cricket Australia (CA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड ग्रीनबर्ग का ताजा बयान, जिसमें उन्होंने कहा है कि भविष्य में भारत में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच कराने की संभावना पर विचार किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है, तो 1882 से चली आ रही 144 साल पुरानी Ashes परंपरा में यह सबसे बड़ा बदलाव माना जाएगा.

भारत क्यों बना Cricket Australia की पसंद?

यह भी पढ़ें:झारखंड की बेटियों के दम पर भारत सेमीफाइनल में, पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा

ग्रीनबर्ग ने BBC के पॉडकास्ट Stumped में कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट को नए बाजारों तक ले जाने के लिए सभी विकल्पों पर विचार करने को तैयार है. उनके मुताबिक, BCCI और ECB के साथ ऑस्ट्रेलिया के मजबूत रिश्ते हैं और भारत जैसे बड़े क्रिकेट बाजार में इस तरह के मुकाबलों की संभावनाओं को पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसी कोई आधिकारिक योजना नहीं है, लेकिन भविष्य में इस पर गंभीरता से विचार किया जा सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

बल्ले से 8 रन, गेंद से 2 विकेट! वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में दिखाया अपना दूसरा रूप
बल्ले से 8 रन, गेंद से 2 विकेट! वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में दिखाया अपना दूसरा रूप
‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’: पीएम मोदी का खिलाड़ियों और युवाओं से संवाद, 2036 ओलंपिक पर फोकस
‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’: पीएम मोदी का खिलाड़ियों और युवाओं से संवाद, 2036 ओलंपिक पर फोकस
IND vs SL 1st Test: गॉल में टीम इंडिया की शानदार जीत, मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल बने हीरो
IND vs SL 1st Test: गॉल में टीम इंडिया की शानदार जीत, मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल बने हीरो
Rishabh Pant ने रचा इतिहास, टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने
Rishabh Pant ने रचा इतिहास, टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

Ashes हमेशा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में ही खेली गई है

Ashes की शुरुआत 1882 में हुई थी और तब से यह टेस्ट सीरीज बारी-बारी से केवल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होती रही है. यही इसकी सबसे बड़ी पहचान भी रही है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने 2025-26 Ashes सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. अब अगली Ashes सीरीज 18 जून 2027 से इंग्लैंड में शुरू होगी, जिसकी मेजबानी ECB करेगा.

भारत में पहले भी पहुंच चुका है ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट

यह भी पढ़ें:Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हाल ही में यह घोषणा कर चुका है कि Big Bash League (BBL) का एक मुकाबला पहली बार ऑस्ट्रेलिया के बाहर चेन्नई में खेला जाएगा. इसे क्रिकेट को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. ग्रीनबर्ग का मानना है कि दुनिया के सबसे बड़े टेस्ट मुकाबलों को नए दर्शकों तक ले जाना टेस्ट क्रिकेट के भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकता है. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि पहले से व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर में ऐसे मैचों के लिए जगह निकालना आसान नहीं होगा. अगर भविष्य में भारत में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोई टेस्ट मुकाबला आयोजित होता है, तो इसके लिए Cricket Australia, ECB और BCCI तीनों की मंजूरी जरूरी होगी. फिलहाल यह केवल एक संभावना है, लेकिन इस बयान ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच नई चर्चा जरूर छेड़ दी है.

8 views3 min read
#Ashes
#Ashes in India
#Cricket Australia
#England vs Australia
#Todd Greenberg
#BCCI
#ECB
#Test Cricket
#Ashes 2027
#Cricket News

RELATED POSTS

झारखंड की बेटियों के दम पर भारत सेमीफाइनल में, पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा

झारखंड की बेटियों के दम पर भारत सेमीफाइनल में, पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

बल्ले से 8 रन, गेंद से 2 विकेट! वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में दिखाया अपना दूसरा रूप

बल्ले से 8 रन, गेंद से 2 विकेट! वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में दिखाया अपना दूसरा रूप

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner