Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»बीजेपी क्यों नहीं चाहती सूचना आयुक्तों की नियुक्ति ?
राजनीति

बीजेपी क्यों नहीं चाहती सूचना आयुक्तों की नियुक्ति ?

“झारखंड में सूचना आयोग 5 साल से डिफंक्ट है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नहीं होने के कारण सूचना आयुक्तों की नियुक्ति नहीं हो रही है. आखिर बीजेपी सूचना आयुक्तों की नियुक्ति क्यों नहीं चाहती है ?”

A
Admin UserEditorial Desk
Published Jan 27, 2025 · 1:31 PM· 4 min read
बीजेपी क्यों नहीं चाहती सूचना आयुक्तों की नियुक्ति ?

रांची 

:

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

भ्रष्टाचार को रोकने, लोकतंत्र को मजबूत करने और आम नागरिकों को सशक्त बनाने वाला सूचना का अधिकार कानून झारखंड में पिछले 5 सालों से लाचार है. सरकार की कार्यशैली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने वाला आरटीआई यहां अब बस फाइलों में है. 8 मई 2020 से झारखंड में सूचना आयोग डिफंक्ट है. झारखंड में सूचना के आरटीआई को कमजोर करने में सबसे बड़ा हाथ यहां की विपक्षी पार्टी बीजेपी का है. बीजेपी की जिद ने अबतक सूचना आयुक्तों की नियुक्ति नहीं होने दी है. दरअसल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नहीं होने के कारण सूचना आयुक्तों की नियुक्ति नहीं हो रही है.

सम्बंधित ख़बरें

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

2019 के विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष के लिए नामित किया था, लेकिन उन्हें करीब 4 साल तक सदन में नेता प्रतिपक्ष की मान्यता नहीं मिली. इसके बाद बीजेपी ने अमर बाउरी को नेता प्रतिपक्ष नामित किया, उन्हें सदन में मान्यता मिली. सूचना आयुक्तों की बहाली की दिशा में पहल भी हुई, लेकिन विधानसभा चुनाव के कारण मामला लटक गया.

सरकार गठन के 2 महीने बाद भी बीजेपी ने नहीं दिया नेता प्रतिपक्ष

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

राज्य में सरकार बने करीब 2 महीने हो चुके हैं, लेकिन अबतक बीजेपी ने विधायक दल के नेता का चयन नहीं किया है.

सूचना आयुक्त के पदों पर नियुक्ति को लेकर झारखंड हाई कोर्ट के वकील शैलेश पोद्दार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. 7 जनवरी 2025 को इस याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की खंडपीठ ने बीजेपी को 2 सप्ताह के भीतर विपक्ष के नेता को नामित करने का आदेश दिया. तीन हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन अबतक बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं किया है.

4

मार्च को मामले की अगली सुनवाई है.

अपील और शिकायतों पर ठप है सुनवाई

झारखंड में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों के पद खाली होने के कारण सुनवाई पूरी तरह ठप है और आयोग में दर्ज सभी अपील व शिकायतें भी अरसे से लंबित हैं.

हर दिन जिला स्तर से करीब

100

अपील याचिका ऑनलाइन और ऑफलाइन आयोग के दफ्तर में पहुंचती है. आयुक्तों की नियुक्ति के इंतजार में ये सारी अपील यूं ही आयोग में पड़ी हुई है.

वहीं

राज्य सरकार के द्वारा सूचना आयुक्तों के खाली पदों को भरने के लिए अब तक तीन बार आवेदन मांगे जा चुके हैं

,

लेकिन नियुक्ति नहीं हुई है.

20166 अपील हैं सूचना आयोग में लंबित

8 मई 2020 को जब सूचना आयोग डिफंक्ट हुआ था उस वक्त सूचना आयोग में 7657 अपील और 71 कंप्लेन लंबित थे. उसके बाद से अबतक 12509 अपील और 298 कंप्लेन सूचना आयोग को प्राप्त हुए हैं. सभी अपील और कंप्लेन अब सिर्फ एक नंबर बन चुके हैं. नंबर डालकर उन्हें फाइलों में डाल दिया गया है. हर साल 2000 से 2700 अपील आयोग पहुंचे हैं. 2020 में 2334 अपील और 59 कंप्लेन आयोग पहुंचे थे. वहीं 2021 में 2625 अपील और 54 कंप्लेन, 2022 में 2734 अपील और 52 कंप्लेन, 2023 में 2366 अपील और 104 कंप्लेन, 2024 में 2215 अपील और 25 कंप्लेन आयोग में ऑनलाइन या ऑफलाइन पहुंचे हैं. 2025 में एक महीने के अंदर 152 अपील और 4 कंप्लेन आ चुके हैं. इनमें से कई अपील और आवेदन काफी इंपोर्टेंट भी होंगे. जबतक सूचना आयुक्त की नियुक्ति होगी और इन मामलों की सुनवाई होगी तबतक काफी देर हो चुकी होगी. बीजेपी सरकार, सिस्टम और उसके कामकाज के तरीके पर सवाल खड़ी करती रही है. सूचना आयुक्तों की नियुक्ति नहीं होने से सरकार और सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को तो राहत ही है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि

सूचना आयुक्तों की बहाली नहीं होने से बीजेपी को आखिर क्या फायदा है. जागरूक विपक्ष बीजेपी आखिर क्यों सूचना आयुक्तों की नियुक्ति नहीं होने देना चाह रही है

?

क्यों वह विधायक दल के नेता चुनने में देर कर रही है.

495 views4 min read

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

Special
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner