Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»23 साल तक आतंक फैलाने वाला रामदेव उरांव हुआ गिरफ्तार या सरेंडर? रहस्य बरकरार
जुर्म

23 साल तक आतंक फैलाने वाला रामदेव उरांव हुआ गिरफ्तार या सरेंडर? रहस्य बरकरार

“केंद्रीय खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर जानकारी दी कि रांची से आई एक विशेष टीम की मौजूदगी में रामदेव उरांव को रांची लाया गया है और उससे पूछताछ जारी है. इलाके में इस खबर के फैलते ही चर्चा का बाजार गर्म हो गया है. ”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 2, 2025 · 8:36 AM· 2 min read
23 साल तक आतंक फैलाने वाला रामदेव उरांव हुआ गिरफ्तार या सरेंडर? रहस्य बरकरार

उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के खात्मे के बाद गुमला पुलिस का अगला लक्ष्य कुख्यात झांगुर गुट था. लगातार दबिश के बीच इस गुट के सरगना और 50 से अधिक संगीन मामलों में वांछित रामदेव उरांव के आत्मसमर्पण करने की चर्चाएं तेज हैं. बताया जा रहा है कि नरसंहार, अपहरण, हत्या, रंगदारी और गोलीबारी जैसी कई घटनाओं का मास्टरमाइंड रामदेव उरांव ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. हालांकि एसपी हारिस बिन जमां ने उसकी गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण की आधिकारिक पुष्टि से इनकार किया है.

केंद्रीय खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर जानकारी दी कि रांची से आई एक विशेष टीम की मौजूदगी में रामदेव उरांव को रांची लाया गया है और उससे पूछताछ जारी है. इलाके में इस खबर के फैलते ही चर्चा का बाजार गर्म हो गया है. व्यवसायियों और लेवी देने वालों में भी राहत और सुकून का माहौल है. यदि आधिकारिक पुष्टि होती है, तो इसे गुमला पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता माना जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

रामदेव उरांव वर्ष 2002 में झांगुर गुट के तत्कालीन सुप्रीमो मार्कुस मुंडा की हत्या कर संगठन का प्रमुख बना था. इसके बाद उसने बिशुनपुर और आसपास के उन क्षेत्रों में अपना दबदबा स्थापित कर लिया, जहां पहले भाकपा माओवादी सक्रिय थे. वह माओवादियों से भी टक्कर लेता रहा. उसके खिलाफ बिशुनपुर, गुरदरी, घाघरा और चैनपुर थाना क्षेत्रों में हत्या, आर्म्स एक्ट, आगजनी और अन्य गंभीर मामलों सहित 50 से अधिक केस दर्ज हैं, जिनमें 17 मामलों में वह स्थायी वारंटी है. केवल बिशुनपुर थाना में ही उसके ऊपर 40 से अधिक मामले दर्ज हैं.

एके-56 जैसे आधुनिक हथियारों के सहारे वह वर्षों तक पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा. बताया जाता है कि उसने बिशुनपुर और आसपास के दुर्गम जंगलों में मजबूत नेटवर्क बना रखा था. 2005, 2009, 2013, 2018, 2021 और 2025 में पुलिस तथा केंद्रीय सुरक्षा बलों ने उसके खिलाफ बड़े अभियान चलाए, लेकिन हर बार वह पहाड़ों और जंगलों के सहारे भाग निकलता था. ग्रामीणों के बीच उसकी दहशत इतनी थी कि लोग उसके खिलाफ शिकायत करने से भी कतराते थे. लगभग 23 वर्षों से रामदेव उरांव ने पूरे क्षेत्र में आतंक का माहौल बनाए रखा था.

6 views2 min read
#JJMP
#Nexalite
#Ramdev oraon
#Ranchi police
#Gumla police

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner