Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»दोपहर दो बजे तक झारखंड विधानसभा में क्या हुआ? नियुक्ति, अवैध अफीम, रिक्त पदों से लेकर CO विवाद तक—पूरा अपडेट यहां पढ़ें
झारखंड

दोपहर दो बजे तक झारखंड विधानसभा में क्या हुआ? नियुक्ति, अवैध अफीम, रिक्त पदों से लेकर CO विवाद तक—पूरा अपडेट यहां पढ़ें

“उच्च शिक्षण संस्थानों में घंटी आधारित शिक्षकों की नियुक्ति, राज्य में हजारों सरकारी पदों की रिक्तियां, को-टर्मिनस कर्मियों को मिलने वाली सुविधाएं, चतरा के इटखोरी की सीओ का वायरल वीडियो, अवैध अफीम की खेती, विशेष सचिवों के वेतनमान और प्रशासनिक ढांचे से जुड़े मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी ”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Mar 9, 2026 · 8:49 AM· 6 min read
दोपहर दो बजे तक झारखंड विधानसभा में क्या हुआ? नियुक्ति, अवैध अफीम, रिक्त पदों से लेकर CO विवाद तक—पूरा अपडेट यहां पढ़ें

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. उच्च शिक्षण संस्थानों में घंटी आधारित शिक्षकों की नियुक्ति, राज्य में हजारों सरकारी पदों की रिक्तियां, को-टर्मिनस कर्मियों को मिलने वाली सुविधाएं, चतरा के इटखोरी की सीओ का वायरल वीडियो, अवैध अफीम की खेती, विशेष सचिवों के वेतनमान और प्रशासनिक ढांचे से जुड़े मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली. विपक्ष ने जहां सरकार को कई मुद्दों पर घेरा, वहीं मंत्रियों ने सरकार की नीतियों और फैसलों का बचाव किया. आइए जानते हैं दोपहर दो बजे तक विधानसभा में किन-किन मुद्दों पर चर्चा हुई.

घंटी आधारित शिक्षकों की नियुक्ति पर सरकार का जवाब

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री Sudivya Kumar Sonu ने उच्च शिक्षण संस्थानों में घंटी आधारित कार्यगत शिक्षकों को प्राथमिकता देने के मुद्दे पर विधानसभा में जवाब दिया. उन्होंने विधायक Pradeep Yadav के सवाल पर कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में विभाग ने तकनीकी रूप से कोई गलती नहीं की है. मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि खुली प्रतिस्पर्धा के माध्यम से योग्य और बेहतर शिक्षक संस्थानों में आएं. यदि किसी को लगता है कि उनके साथ अन्याय हुआ है तो उन्हें न्यायालय जाने का अधिकार है. इस पर प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि “नीड बेस्ट लेक्चररों” को दिए गए अंक आधारित प्राथमिकता बहुत कम है, जिससे कई योग्य अभ्यर्थी आवेदन ही नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यदि हाईकोर्ट का आदेश आता है तो सरकार को नियम बदलने पड़ेंगे. जवाब में मंत्री ने कहा कि जरूरी नहीं कि अन्य राज्यों के नियम झारखंड में लागू किए जाएं.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

इटखोरी CO के वायरल वीडियो पर गरमाई सियासत

चतरा जिले के इटखोरी की सीओ सविता सिंह का युवक को लाठी से पीटने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद मामला विधानसभा तक पहुंच गया. नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने इस मामले को सदन में उठाते हुए कड़ी आपत्ति जताई. मरांडी ने कहा कि किसी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर इस तरह किसी युवक को पीटना बेहद चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि कानून लागू कराने वाले अधिकारी अगर खुद कानून हाथ में लें तो यह व्यवस्था की मूल भावना के खिलाफ है. उन्होंने चतरा के उपायुक्त से मांग की कि संबंधित सीओ को तत्काल निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए. उनका कहना था कि ऐसी घटनाएं प्रशासन की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाती हैं और समाज में गलत संदेश देती हैं.

को-टर्मिनस कर्मियों को भी मिलेंगी बीमा और ऋण की सुविधाएं

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

विधानसभा में को-टर्मिनस कर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं का मुद्दा भी उठा. भाजपा विधायक Amit Kumar Yadav के सवाल के जवाब में संसदीय कार्य मंत्री Radhakrishna Kishore ने बताया कि इन कर्मियों को भी कई वित्तीय सुविधाएं देने की व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने Bank of India के साथ एक समझौता किया है. इसके तहत को-टर्मिनस कर्मियों को जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा, आवास ऋण और शिक्षा ऋण जैसी सुविधाएं मिलेंगी. मंत्री ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ काम करने वाले निजी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, अनुसेवक और चालक जैसे कर्मी भी इन सुविधाओं के पात्र होंगे, बशर्ते उनका सैलरी अकाउंट बैंक ऑफ इंडिया में हो.

73 हजार से अधिक सरकारी पद खाली, सरकार ने दिया जवाब

राज्य में बड़ी संख्या में खाली पड़े सरकारी पदों का मुद्दा भी सदन में जोरदार तरीके से उठा. विधायक Satyendra Nath Tiwari ने ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में करीब 73 हजार से अधिक पद रिक्त हैं. इस पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार उपलब्ध संसाधनों और आवश्यकता के आधार पर नियुक्तियां कर रही है. उन्होंने बताया कि Hemant Soren के नेतृत्व में अब तक 30 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कई पद पिछले 20 से 25 वर्षों से खाली पड़े हैं. सरकार विभागों से प्राप्त अधियाचना के आधार पर Jharkhand Public Service Commission और Jharkhand Staff Selection Commission के माध्यम से नियुक्तियां कर रही है.

अवैध अफीम की खेती पर सरकार से सवाल

लिट्टिपाड़ा विधायक Hemlal Murmu ने राज्य में बढ़ती अवैध अफीम की खेती का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में अफीम की खेती के आंकड़ों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है और यह चिंता का विषय है. उन्होंने सरकार से पूछा कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध खेती आखिर किसके सहयोग से हो रही है और इसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है.

जवाब में मंत्री Yogendra Prasad ने बताया कि वर्ष 2024–25 में करीब 27,215 एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया था. सरकार ने विशेष अभियान चलाकर इस खेती को नष्ट किया है और तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है.

विशेष सचिवों के वेतनमान पर भी उठा सवाल

विधानसभा में विशेष सचिवों के वेतनमान और सेवा नियमावली को लेकर भी चर्चा हुई. विधायक Niral Purti ने झारखंड प्रशासनिक सेवा नियमावली में संशोधन कर विशेष सचिवों के लिए ग्रेड पे 10,000 (लेवल-14) तय करने का सवाल उठाया. इस पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि फिलहाल उप सचिव, संयुक्त सचिव और अपर सचिव स्तर के अधिकारी एक ही वेतनमान में काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में निदेशक प्रमुख और इंजीनियरिंग विभाग में अभियंता प्रमुख को लेवल-14 का वेतनमान मिलता है. इस आधार पर अन्य विभागों में भी समान वेतनमान देने की संभावना पर विचार किया जाएगा.

इटखोरी को अनुमंडल बनाने की मांग

सिमरिया विधायक Kumar Ujjwal ने सदन में चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड को अनुमंडल बनाने की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि क्षेत्र भौगोलिक विस्तार और जनसंख्या के आधार पर अनुमंडल बनने की सभी शर्तें पूरी करता है. उन्होंने यह भी बताया कि यहां स्थित Maa Bhadrakali Temple Itkhori में हर साल राजकीय महोत्सव होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. मंत्री Deepak Birua ने जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल इस संबंध में सरकार के पास कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है. जिला प्रशासन के माध्यम से प्रस्ताव आने पर ही इस पर विचार किया जाएगा.

18 views6 min read
#Jharkhand News
#Jharkhand Vidhansabha
#Babulal Marandi

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner