'हम फिर सर्कस के दौर में लौट रहे हैं...' Javed Jaffrey ने बताया क्यों लौट आया मल्टीस्टारर फिल्मों का ट्रेंड
जावेद जाफ़री का कहना है कि मल्टीस्टारर फिल्में दर्शकों को एक साथ कई पसंदीदा कलाकार और किरदार देती हैं। इसी वजह से बॉलीवुड में फिर से ऐसी फिल्मों का दौर लौट रहा है


बॉलीवुड में एक बार फिर मल्टीस्टारर फिल्मों का दौर लौटता दिखाई दे रहा है. 'सिंघम रिटर्न्स', 'हाउसफुल 5', 'वेलकम टू द जंगल' और हाल ही में रिलीज़ हुई 'धमाल 4' जैसी फिल्मों में बड़ी स्टारकास्ट देखने को मिली. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इंडस्ट्री फिर से मल्टीस्टारर फिल्मों पर इतना भरोसा क्यों जता रही है? इस सवाल का दिलचस्प जवाब 'धमाल 4' में नजर आए अभिनेता जावेद जाफ़री ने दिया है. उनका मानना है कि ज्यादा कलाकारों वाली फिल्में दर्शकों को ज्यादा विकल्प देती हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.
'ये आ ला कार्टे नहीं, पूरा बुफे है'
जावेद जाफ़री ने मल्टीस्टारर फिल्मों की तुलना सर्कस से करते हुए कहा कि दर्शकों को अलग-अलग तरह के किरदार और कलाकार एक साथ देखने का मौका मिलता है. उन्होंने हंसते हुए कहा, "मुझे लगता है कि हम फिर से सर्कस के दौर में लौट रहे हैं. सर्कस में ट्रैपीज़ आर्टिस्ट होते हैं, घुड़सवारी करने वाले होते हैं, जोकर होते हैं, कई तरह के कलाकार होते हैं. ठीक वैसे ही मल्टीस्टारर फिल्मों में भी हर दर्शक के लिए कुछ न कुछ होता है." जावेद ने आगे कहा कि ऐसी फिल्में 'आ ला कार्टे' की तरह एक विकल्प नहीं, बल्कि 'बुफे' की तरह होती हैं, जहां हर तरह का मनोरंजन एक ही जगह मिल जाता है. उनके मुताबिक, यही वजह है कि ऐसी फिल्में ज्यादा दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रहती हैं.
'धमाल 4' में दिखी सितारों की पूरी टोली
जावेद जाफ़री हाल ही में रिलीज़ हुई 'धमाल 4' में नजर आए हैं. इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफ़री ने फ्रेंचाइज़ी में वापसी की है. फिल्म में संजय मिश्रा, रवि किशन, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये और विजय पाटकर जैसे कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए. हालांकि फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन इसकी बड़ी स्टारकास्ट लगातार चर्चा में बनी हुई है. जावेद जाफ़री का मानना है कि जब एक फिल्म में अलग-अलग लोकप्रिय कलाकार और विविध किरदार होते हैं, तो उसकी पहुंच अपने आप ज्यादा बड़े दर्शक वर्ग तक बन जाती है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
'मैं 2 रातों से सो नहीं पाई...' शिवाजी पार्क में पुलिस वैन के सामने खड़ी Riya Ahir ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

'तुम वो प्रेशर नहीं समझोगे...' Student Protest पर पोस्ट के बाद Rajkummar Rao का जवाब वायरल, 'Modi Hai To Mumkin Hai' गाने पर तोड़ी चुप्पी






Leave a comment