Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»पेसा पर आदिवासी संगठनों की आशंका, सरना समिति ने कहा: बाहरियों को लाभ देने पर होगा पुरजोर विरोध
झारखंड

पेसा पर आदिवासी संगठनों की आशंका, सरना समिति ने कहा: बाहरियों को लाभ देने पर होगा पुरजोर विरोध

“कैबिनेट से पेसा नियमावली को मंजूरी मिलने के बाद अब आदिवासी संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. केंद्रीय सरना समिति ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि नियमावली आदिवासी समाज और ग्राम सभा को मजबूत करने वाली होनी चाहिए. ”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 25, 2025 · 12:41 PM· 3 min read
पेसा पर आदिवासी संगठनों की आशंका, सरना समिति ने कहा: बाहरियों को लाभ देने पर होगा पुरजोर विरोध

Ranchi: झारखंड कैबिनेट से पेसा एक्ट की नियमावली को मंजूरी मिलने के दो दिन बाद अब इस फैसले पर आदिवासी संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. राज्य सरकार के इस कदम को लेकर आदिवासी समाज में संतोष के साथ-साथ सतर्कता भी देखी जा रही है. संगठन मानते हैं कि यह फैसला ग्राम सभा को मजबूत करने की दिशा में अहम है, लेकिन इसके क्रियान्वयन और नियमों की व्याख्या को लेकर कई सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं.

केंद्रीय सरना समिति ने सरकार को दी बधाई

यह भी पढ़ें:क्राइम मीटिंग में एसपी के सख्त निर्देश, पर्व और बाढ़ को लेकर पुलिस को अलर्ट रहने का आदेश

इसी क्रम में केंद्रीय सरना समिति ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पेसा नियमावली को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की. समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि पेसा कानून वर्षों से लंबित था और अब इसकी नियमावली बनना सकारात्मक पहल है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज लंबे समय से इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग कर रहा था.

सम्बंधित ख़बरें

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त
तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका
तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

नियमावली में बदलाव पर जताई चिंता

हालांकि, सरना समिति ने नियमावली को लेकर कुछ गंभीर आशंकाएं भी जाहिर की हैं. फूलचंद तिर्की ने कहा कि यदि पेसा नियमावली में किसी भी तरह से बाहरी तत्वों, मिशनरियों या किसी विशेष वर्ग को लाभ पहुंचाने के प्रावधान जोड़े गए हैं, तो इसका विरोध किया जाएगा. उनका कहना है कि पेसा एक्ट का मूल उद्देश्य आदिवासी परंपरा, संस्कृति और ग्राम सभा की सर्वोच्चता को सुरक्षित रखना है.

ग्राम सभा की भूमिका कमजोर न हो

यह भी पढ़ें:परिसीमन पर आमने-सामने दो आदिवासी नेता, समीर उरांव के आरोपों पर बंधु तिर्की का पलटवार

आदिवासी संगठनों का कहना है कि नियमावली लागू करते समय यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ग्राम सभा के अधिकारों में कोई कटौती न हो. जमीन, जंगल और जल से जुड़े फैसलों में ग्राम सभा की सहमति सर्वोपरि रहे. किसी भी प्रशासनिक हस्तक्षेप से ग्राम सभा की स्वायत्तता प्रभावित नहीं होनी चाहिए.

क्रियान्वयन पर रहेगी पैनी नजर

सरना समिति समेत अन्य संगठनों ने साफ किया है कि वे नियमावली के जमीनी क्रियान्वयन पर नजर बनाए रखेंगे. यदि पेसा कानून की मूल भावना से छेड़छाड़ की गई या आदिवासी अधिकारों को कमजोर किया गया, तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा.

राजनीतिक और सामाजिक असर पर चर्चा तेज

कैबिनेट से मंजूरी के बाद अब पेसा नियमावली झारखंड की राजनीति और सामाजिक विमर्श का अहम मुद्दा बन गई है. आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि सरकार इसे किस तरह लागू करती है और क्या यह आदिवासी समाज के सशक्तिकरण का वास्तविक माध्यम बन पाता है या नहीं.

6 views3 min read
#PESA Rules Jharkhand Update
#PESA Act Reaction
#Tribal Organizations Response
#Sarna Samiti Statement

RELATED POSTS

क्राइम मीटिंग में एसपी के सख्त निर्देश, पर्व और बाढ़ को लेकर पुलिस को अलर्ट रहने का आदेश

क्राइम मीटिंग में एसपी के सख्त निर्देश, पर्व और बाढ़ को लेकर पुलिस को अलर्ट रहने का आदेश

परिसीमन पर आमने-सामने दो आदिवासी नेता, समीर उरांव के आरोपों पर बंधु तिर्की का पलटवार

परिसीमन पर आमने-सामने दो आदिवासी नेता, समीर उरांव के आरोपों पर बंधु तिर्की का पलटवार

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

Special
क्राइम मीटिंग में एसपी के सख्त निर्देश, पर्व और बाढ़ को लेकर पुलिस को अलर्ट रहने का आदेश

क्राइम मीटिंग में एसपी के सख्त निर्देश, पर्व और बाढ़ को लेकर पुलिस को अलर्ट रहने का आदेश

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
3.

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

BY Satya Mishra—Sep 12, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner