Bawal News
होम
झारखंड
BIHARराज्यराजनीतिदेश-विदेशNationalInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»बदला-बदला होगा इस बार विधानसभा के अंदर का नजारा, फ्रंट पर होंगे ये चेहरे...
राजनीति

बदला-बदला होगा इस बार विधानसभा के अंदर का नजारा, फ्रंट पर होंगे ये चेहरे...

“विधानसभा में 19 नये चेहरे इस बार पहुंचे हैं. उम्मीद है इनमें से कुछ विधायक विपक्ष की तरफ से मोर्चा संभालते हुए पुराने सद्स्यों की कमी को दूर करने की कोशिश करेंगे.”

A
Admin UserEditorial Desk
Published Dec 7, 2024 · 7:42 AM· 3 min read
बदला-बदला होगा इस बार विधानसभा के अंदर का नजारा, फ्रंट पर होंगे ये चेहरे...

रांची 

:

यह भी पढ़ें:पश्चिम बंगाल उपचुनाव: TMC के बागी गुट ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, बढ़ी सियासी गर्मी

छठे झारखंड विधानसभा का पहला सत्र 9 दिसंबर से शुरू हो रहा है. चार दिवसीय इस सत्र में विधानसभा के अंदर का नजारा बदला-बदला होगा. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से सदन का माहौल गरमाने वाले कुछ माननीय इस बार सदन में नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें जनता ने चुनकर विधानसभा नहीं भेजा है. इस बार भी सदन में हेमंत सोरेन की सरकार सत्ता पक्ष में है. हेमंत सोरेन अपनी तय सीट पर बैठेंगे, लेकिन पहली और दूसरी पंक्ति पर बैठने वाले उनके पिछले कोई सहयोगी मंत्री नहीं दिखेंगे. पूरा कैबिनेट बदल गया है.

सम्बंधित ख़बरें

वसुंधरा राजे के किले में कांग्रेस की सेंध, झालावाड़ नगर परिषद पर हाथ का कब्जा
वसुंधरा राजे के किले में कांग्रेस की सेंध, झालावाड़ नगर परिषद पर हाथ का कब्जा
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
परिसीमन पर आमने-सामने दो आदिवासी नेता, समीर उरांव के आरोपों पर बंधु तिर्की का पलटवार
परिसीमन पर आमने-सामने दो आदिवासी नेता, समीर उरांव के आरोपों पर बंधु तिर्की का पलटवार
बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी
बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी
झारखंड में ED की बड़ी छापेमारी, रांची RSS कार्यालय बम हमले से जुड़ा है मामला
झारखंड में ED की बड़ी छापेमारी, रांची RSS कार्यालय बम हमले से जुड़ा है मामला
रांची में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, बल प्रयोग में एक युवती घायल और हिरासत में पार्षद
रांची में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, बल प्रयोग में एक युवती घायल और हिरासत में पार्षद

 

पांचवें विधानसभा में सत्ता पक्ष में अगली पंक्ति पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बगल में संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, फिर रामेश्वर उरांव, चंपई सोरेन, जोबा मांझी और सत्यानंद भोक्ता बैठते थे. इस बार आलमगीर आलम सदन में नहीं हैं. रामेश्वर उरांव मंत्री नहीं हैं इसलिए इस बार वे बीच की पंक्ति में आगे बैठेंगे, चंपई सोरेन इस बार सत्ता पक्ष की ओर से नहीं बल्कि विपक्ष की तरफ से अगली पंक्ति में दिखेंगे. जोबा मांझी और सत्यानंद भोक्ता सदन में नहीं दिखेंगे. वहीं दूसरी पंक्ति पर बैठने वाले मंत्री बन्ना गुप्ता, मिथिलेश ठाकुर, बादल पत्रलेख भी नजर नहीं आएंगे. ये तीनों चुनाव हार गये हैं.

 

यह भी पढ़ें:MMDR और चंदा चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 26 सितंबर को लोकभवन का घेराव

इस बार सीएम के बगल में राधाकृष्ण किशोर और अगली पंक्ति में दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा और संजय प्रसाद यादव नजर आएंगे. दूसरी पंक्ति में रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन, दीपिका पांडेय सिंह, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य सोनू और शिल्पी नेहा तिर्की दिखेंगे.

 

वहीं विपक्ष की पहली पंक्ति से भी कई चेहरे गायब रहेंगे. भानू प्रताप शाही, नीलकंठ सिंह मुंडा, रामचंद्र चंद्रवंशी, अमर बाउरी, जेपी पटेल इस बार न सदन ने न अगली पंक्ति में नजर आएंगे. ये सभी चुनाव हार चुके हैं. रांची विधायक सीपी सिंह, धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी, चंपई सोरेन, नीरा यादव, नवीन जायसवाल अगली पंक्ति पर दिख सकते हैं.

 

सदन के अंदर नोकझोंक और हंगामा करने वाले अधिकांश चेहरे इस बार नहीं दिखेंगे. बात-बात पर अपनी सीट पर खड़े होने, सदन की कार्यवाही के बीच टोका-टोकी करने वाले और वेल में पहुंचने वाले भानु प्रताप शाही, बिरंची नारायण, जेपी पटेल, रणधीर सिंह, अमर बाउरी, उमाशंकर अकेला जैसे नेता इस बार विधानसभा नहीं पहुंच पाये हैं.

 

विधानसभा में 19 नये चेहरे इस बार पहुंचे हैं. उम्मीद है इनमें से कुछ विधायक विपक्ष की तरफ से मोर्चा संभालते हुए पुराने सद्स्यों की कमी को दूर करने की कोशिश करेंगे. पूर्व सीएम रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू, झरिया विधायक रागिनी सिंह, जमुआ विधायक मंजू देवी जैसे नये विधायकों पर इस बार काफी जिम्मेदारी होगी. बीजेपी की सहयोगी आजसू पार्टी की तरफ से दो विधायक सुदेश महतो और लंबोदर महतो भी सदन में एक्टिव रहते थे. इस बार सदन में आजसू कमजोर होगा. सवालों की लंबी लिस्ट लेकर विधानसभा पहुंचने वाले माले विधायक विनोद सिंह के सवालों से भी सरकार अगले 5 साल तक सदन में बची रहेगी.

 

 

869 views3 min read

RELATED POSTS

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: TMC के बागी गुट ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, बढ़ी सियासी गर्मी

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: TMC के बागी गुट ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, बढ़ी सियासी गर्मी

MMDR और चंदा चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 26 सितंबर को लोकभवन का घेराव

MMDR और चंदा चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 26 सितंबर को लोकभवन का घेराव

वसुंधरा राजे के किले में कांग्रेस की सेंध, झालावाड़ नगर परिषद पर हाथ का कब्जा

वसुंधरा राजे के किले में कांग्रेस की सेंध, झालावाड़ नगर परिषद पर हाथ का कब्जा

Special
विशेष स्टोरी

रांची में जमीन का बड़ा खेल! 31 डिसमिल जमीन पर कब्जे का आरोप, बिल्डर से भिड़ी आदिवासी महिला

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

झारखंड में ED की बड़ी छापेमारी, रांची RSS कार्यालय बम हमले से जुड़ा है मामला

BY Deepak Kumar—Sep 17, 2026
2.

रांची में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, बल प्रयोग में एक युवती घायल और हिरासत में पार्षद

BY Piyush Kumar—Sep 16, 2026
3.

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

BY Satya Mishra—Sep 12, 2026
4.

परिसीमन को लेकर राज्यपाल से मिले बंधु तिर्की, विशेष सत्र बुलाकर केंद्र को प्रस्ताव भेजने की मांग

BY Piyush Kumar—Sep 15, 2026
5.

मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

BY Satya Mishra—Sep 12, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner