Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»झारखंड विधानसभा में जमीन से गैस तक घमासान, म्यूटेशन में घूस के आरोप, अस्पताल और वकीलों की सुरक्षा पर भी सरकार घिरी
राजनीति

झारखंड विधानसभा में जमीन से गैस तक घमासान, म्यूटेशन में घूस के आरोप, अस्पताल और वकीलों की सुरक्षा पर भी सरकार घिरी

“रांची में झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जमीन म्यूटेशन में कथित घूसखोरी, अस्पतालों में डॉक्टर व मशीनों की कमी और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत को लेकर तीखी बहस हुई. नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने रसीद कटवाने के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Mar 13, 2026 · 8:11 AM· 5 min read
झारखंड विधानसभा में जमीन से गैस तक घमासान, म्यूटेशन में घूस के आरोप, अस्पताल और वकीलों की सुरक्षा पर भी सरकार घिरी

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को कई जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली जमीन म्यूटेशन और भू-राजस्व व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार, अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग, अस्पतालों में डॉक्टर और मशीनों की कमी तथा एलपीजी सिलेंडर की कीमत और आपूर्ति जैसे मुद्दों ने सदन का माहौल गरमा दिया कई विधायकों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सदन में उठाया और सरकार से जवाब मांगा विपक्ष ने जमीन से जुड़े मामलों में कथित घूसखोरी का आरोप लगाया, जबकि सत्ता पक्ष ने केंद्र की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए गैस की कीमत और आपूर्ति का मुद्दा उठाया कई बार बहस तीखी नोकझोंक में भी बदल गई और सदन में शोर-शराबा हुआ अलग-अलग मुद्दों पर सरकार ने स्पष्टीकरण दिया और कुछ मामलों में कार्रवाई का आश्वासन भी दिया इन तमाम सवाल-जवाब और राजनीतिक तकरार के बीच सदन की कार्यवाही के दौरान कई अहम मुद्दे सुर्खियों में रहे और दोपहर करीब एक बजे तक सदन में इन्हीं विषयों पर चर्चा का दौर चलता रहा

म्यूटेशन और जमीन की रसीद में घूस का आरोप, सदन में उठा बड़ा सवाल

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

सदन में जमीन म्यूटेशन और भू-राजस्व व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने गंभीर सवाल उठाए विधायक Rajesh Kachhap ने कहा कि वर्ष 2000 से पहले जमीन खरीदने वाले कई लोग आज तक म्यूटेशन नहीं करा पाए हैं इस पर मंत्री Deepak Birua ने बताया कि अब रजिस्ट्री के बाद जमीन का पूरा विवरण स्वतः रजिस्ट्री कार्यालय से अंचल कार्यालय तक पहुंचता है और वहीं से म्यूटेशन की प्रक्रिया पूरी होती है नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कई जगह जमीन की रसीद कटवाने के लिए लोगों से पैसे मांगे जाते हैं उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र के एक व्यक्ति से म्यूटेशन कराने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की गई थी

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

वकीलों की सुरक्षा पर कानून बनाने की मांग फिर उठी

सदन में अधिवक्ताओं की सुरक्षा का मुद्दा भी गूंजा विधायक Pradeep Prasad ने सरकार से पूछा कि राज्य में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने को लेकर क्या पहल हो रही है इस पर मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि यह मामला Bar Council of India से जुड़ा हुआ है और विभिन्न स्तरों पर इस पर विचार किया जा रहा है सरकार ने अभी तक इस संबंध में अंतिम निर्णय नहीं लिया है, लेकिन अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं विधायक C. P. Singh ने भी सरकार से पूछा कि यदि कानून बनाया जा रहा है तो इसे लागू करने की समयसीमा क्या होगी

तोरपा अस्पताल में मशीन और डॉक्टर की कमी का मुद्दा

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तोरपा रेफरल अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का मुद्दा भी सदन में उठा विधायक Sudip Gudia ने कहा कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध नहीं है और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ भी नहीं हैं इससे गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में जाना पड़ता है स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari ने जवाब देते हुए कहा कि राज्य के अस्पतालों में सुविधाएं बेहतर करने के लिए सरकार काम कर रही है उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे और विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी मंत्री ने यह भी कहा कि एक महीने के भीतर अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ और टेक्नीशियन की व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा

रागिनी सिंह के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री घिरे

भाजपा विधायक Ragini Singh ने अस्पतालों में इलाज के खर्च का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार ने घोषणा की थी कि मरीज की मौत होने पर अस्पताल को भुगतान नहीं करना पड़ेगा उन्होंने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में एक मरीज की मौत के बाद अस्पताल ने भारी बिल बना दिया और भुगतान न होने पर शव देने से इनकार कर दिया इस मामले पर मंत्री इरफान अंसारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके, जिससे सदन में हलचल बढ़ गई

गैस सिलेंडर की कीमत और किल्लत पर सदन में हंगामा

एलपीजी सिलेंडर की कीमत और आपूर्ति को लेकर भी सदन में हंगामा हुआ सत्ता पक्ष के विधायक Pradeep Yadav ने कहा कि कई जगह लोगों को गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है और इससे आम जनता परेशान है नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य में गैस की वास्तविक कमी नहीं है, बल्कि यह व्यवस्था का मामला है वहीं विधायक Saryu Roy ने भी कहा कि इसे प्रशासनिक स्तर पर सुलझाया जाना चाहिए लगातार शोर-शराबे के बीच Jharkhand Legislative Assembly के अध्यक्ष ने हस्तक्षेप करते हुए सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाया

24 views5 min read
#Jharkhand Assembly
#Jharkhand Budget Session
#Ranchi Assembly News
#Land Mutation Jharkhand
#Mutation Process Jharkhand
#Babulal Marandi
#Deepak Birua
#Irfan Ansari
#Ragini Singh
#Pradeep Yadav
#Saryu Roy
#Rajesh Kachhap
#Sudip Gudia
#Pradeep Prasad
#CP Singh
#Advocate Protection Act Jharkhand
#Bar Council of India
#Jharkhand Advocate Safety Law
#Torpa Referral Hospital
#Torpa Hospital News
#Jharkhand Health Facilities
#Doctor Shortage Jharkhand
#Ultrasound Machine Issue
#Jharkhand Hospital News
#Land Revenue System Jharkhand
#Mutation Bribery Allegation
#Jharkhand Land Receipt Issue
#Ranchi Land News
#Jharkhand Political News
#Jharkhand Legislative Assembly
#Jharkhand Politics
#LPG Price Issue Jharkhand
#Gas Cylinder Price Jharkhand
#LPG Shortage Jharkhand
#Gas Cylinder Queue Jharkhand
#Jharkhand Assembly Uproar
#Jharkhand Government News
#Opposition Attack Jharkhand
#BJP Jharkhand
#Congress Jharkhand
#JMM Jharkhand
#Jharkhand Latest News
#Ranchi Political News
#Jharkhand Governance Issues.

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner