Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»थैली में बच्चे का शव ले जाने के मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ने सीएम को दी सफाई, बच्चा 4 महीने का था, कुछ राजनेता और मीडिया बदनाम कर रहे
झारखंड

थैली में बच्चे का शव ले जाने के मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ने सीएम को दी सफाई, बच्चा 4 महीने का था, कुछ राजनेता और मीडिया बदनाम कर रहे

“चाईबासा में इलाज के दौरान 4 महीने के बच्चे की मौत के बाद पिता ने शव थैली में रखकर घर ले जाना पड़ा. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री को सफाई दी और स्पष्ट किया कि बच्चा 4 महीने का था, जबकि कुछ राजनेता और मीडिया ने मामले को तोड़-मरोड़ कर पेश किया.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Dec 20, 2025 · 1:16 PM· 3 min read
थैली में बच्चे का शव ले जाने के मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ने सीएम को दी सफाई, बच्चा 4 महीने का था, कुछ राजनेता और मीडिया बदनाम कर रहे

रांची: चाईबासा में इलाज के दौरान एक छोटे बच्चे की मृत्यु के बाद जिस तरह मजबूर पिता थैले में डालकर बच्चे का शव लेकर गया उस तस्वीर ने राज्य में चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया. यह दृश्य जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं और दिल भारी हो गया. मामला गर्म होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री को सफाई दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि मृतक बच्चा 4 साल का नहीं, बल्कि 4 महीने का था. मंत्री ने कहा कि विपक्ष और कुछ मीडिया समूह इस मामले को भ्रामक तरीके से प्रस्तुत करके डॉक्टरों और मेडिकल व्यवस्था को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं. वे लोग राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं.

इरफान अंसारी को राजनीति से संन्यास लेना चाहिए: बाबूलाल

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

उधर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घटना को भयावह, अमानवीय और शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए क्योंकि किसी पिता को अपने बच्चे का शव थैली में ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा. मरांडी ने सरकार की नाकामी और स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए और इसे पूरे झारखंड के लिए चेतावनी बताया.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

क्या है पूरा मामला

बालजोड़ी गांव निवासी डिंबा चतोम्बा अपने चार वर्षीय बेटे को इलाज के लिए करीब 70 किलोमीटर दूर चाईबासा सदर अस्पताल लेकर गए थे. इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम मासूम की मृत्यु हो गई. पिता ने शव को घर ले जाने के लिए अस्पताल से एंबुलेंस मांगी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली. डिंबा चतोम्बा आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं. बच्चे के शव को ले जाने के लिए उनके पास निजी वाहन कराने के पैसे नहीं थे. मजबूरी में डिंबा ने बीस रुपये में प्लास्टिक थैली खरीदी, शव उसमें रखा और बचे पैसों से बस का किराया चुकाया. चाईबासा से नोवामुंडी तक बस में सफर करने के बाद वह पैदल चलते हुए देर रात अपने गांव पहुंचे. यात्रियों ने बताया कि पूरा सफर डिंबा खामोश रहे, आंखों में आंसू थे, लेकिन बोलने की ताकत नहीं थी. गोद में रखे मासूम का शव और सामने सूनी सड़क का दृश्य लोगों के दिलों को झकझोर गया.

स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

यह घटना झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. सरकारी अस्पतालों में एंबुलेंस और शव वाहन मौजूद तो हैं, लेकिन गरीब और आदिवासी परिवारों के लिए यह केवल कागजों में ही सीमित रह जाते हैं. राज्य में यह नारा सुनने को मिलता है कि “हेमंत है तो हिम्मत है”, लेकिन इस घटना ने साबित कर दिया कि गरीबों के लिए सम्मानजनक अंतिम यात्रा भी अब एक सपना बनती जा रही है. यह मामला यह दिखाता है कि गरीब परिवारों के सामने स्वास्थ्य तंत्र की खामियों के कारण कितनी मुश्किलें आती हैं. बच्चे के पिता की पीड़ा, मासूम की असमय मृत्यु और अस्पताल से मदद न मिलना पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है. समाज और प्रशासन दोनों को इस पर गहन सोचने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों और गरीब परिवारों को उनका हक़ मिला सके.

2 views3 min read
#Chaibasa child death
#child body in bag
#Health Minister Irfan Ansari statement
#Jharkhand health system
#ambulance unavailability
#political controversy
#media criticism
#child age clarification
#hospital negligence
#healthcare news India

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner